गुरदासपुर में जुआ-सट्टा खिलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, नकद बरामद
श्री हरगोबिंदपुर पुलिस ने बटाला में जुआ सट्टा खिलाने के आरोप में योगेश थापर को 2140 रुपये नगदी के साथ गिरफ्तार किया है।
-1790852925025_m.webp)
गुरदासपुर में जुआ-सट्टा खिलाने वाला आरोपी गिरफ्तार। सांकेतिक फोटो
HighLights
बटाला पुलिस ने जुआ सट्टा खिलाने वाले को दबोचा।
आरोपित योगेश थापर से 2140 रुपये नगदी बरामद।
जालंधर निवासी सुरिंदर सिंह भी मामले में नामजद।
जागरण संवाददाता, बटाला। थाना श्री हरगोबिंदपुर पुलिस ने एक आरोपित को जूआ सट्टा खिलाने के आरोप में गिरफ्तार कर 2140 रुपए नगदी बरामद की है। एएसआई रछपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने सूचना मिली कि आरोपित योगेश थापर पुत्र मनोहर थापर वासी अमृतसर इलाके के लोगों को 11 रूपए सट्टा लगाने के बाद एक सौ रुपए का लालच देकर लूट रहा है।
जिसके बाद पुलिस ने आरोपित की दुकान पर छापेमारी कर वहां से मौके पर से 2140 रूपए नगदी और एक चार्ट बरामद किया। पुलिस ने आरोपित योगेश थापर को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपित ने बताया कि वह एक अन्य आरोपित सुरिंदर सिंह वासी जालंधर के लिए दुकान पर काम करता है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपित सुरिंदर सिंह को मामले में नामजद कर कारवाई शुरू कर दी है।
