मांगें स्वीकार न किए जाने से कर्मचारियों में मैनेजमेंट के खिलाफ रोष
पंजाब राज बिजली बोर्ड के कर्मचारियों की बैठक जिला प्रधान गुरदयाल सिंह बोपराए व सर्कल सचिव सलविदर कुमार के नेतृत्व में हुई। इसमें विशेष तौर पंजाब के प्रधान गुरवेल सिंह बल्लपुरिया शामिल हुए।
संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : पंजाब राज बिजली बोर्ड के कर्मचारियों की बैठक जिला प्रधान गुरदयाल सिंह बोपराए व सर्कल सचिव सलविदर कुमार के नेतृत्व में हुई। इसमें विशेष तौर पंजाब के प्रधान गुरवेल सिंह बल्लपुरिया शामिल हुए।
बल्लपुरिया ने कहा कि पावरकाम ट्रांसको पंजाब मैनेजमेंट के साथ कई बैठकें हुई, जिसमें मैनेजमेंट ने स्वीकार किया था कि शीघ्र ही स्वीकार की गई मांगें लागू की जाएंगे। मगर साढ़े तीन महीने बीत चुके है, अभी तक मांगें प्रवान नहीं की जा रही है। इससे कर्मचारियों में मैनेजमेंट के खिलाफ कड़ा रोष है। उन्होंने कहा कि बिजली मुलाजिम एकता मंच पंजाब के आह्वान पर 14 जुलाई को मुख्य कार्यालय पटियाला में मैनेजमेंट का घेराव किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बटाला, कादियां, गुरदासपुर, पठानकोट आदि से आठ गाडि़यां भरकर पटियाला में बिजली मुलाजिम रोष प्रदर्शन व धरने में शामिल होंगे।
इस पर सरवन सिंह, सलविदर कुमार, पवन कुमार, बलदेव राज, चंद्र मोहन, कुलदीप सिंह बलजिदर ंसिह बाजवा, मनजीत सिंह, गुरदीप सिंह, नरिदर सिंह, बलजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, सुखदेव सिंह आदि उपस्थित थे।