Move to Jagran APP

पठानकोट आतंकी हमले में संदिग्ध रहा पूर्व SP सलविंदर निकला दुष्कर्मी, दस साल की कैद

पूर्व एसपी सलविंदर को दुष्कर्म और भ्रष्टाचार के मामले में 10 साल कैद की सजा सुनाई गई है। उस पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Thu, 21 Feb 2019 01:12 PM (IST)Updated: Fri, 22 Feb 2019 09:18 AM (IST)
पठानकोट आतंकी हमले में संदिग्ध रहा पूर्व SP सलविंदर निकला दुष्कर्मी, दस साल की कैद
पठानकोट आतंकी हमले में संदिग्ध रहा पूर्व SP सलविंदर निकला दुष्कर्मी, दस साल की कैद

जेएनएन, गुरदासपुर। पठानकोट एयरबेस पर आतंकी हमले के दौरान सुर्खियों में आए पूर्व एसपी सलविंदर सिंह को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दुष्कर्म और भ्रष्टाचार के मामले में 15 फरवरी को दोषी करार दिया है। सलविंदर को 10 साल कैद की सजा सुनाई गई है। उस पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। सलविंदर को दुष्कर्म मामले में दस साल व भ्रष्टाचार मामले में पांच की सजा सुनाई गई है। दोनों सजाएं एक साथ चलेंगी। यानी सलविंदर को दस साल जेल में काटने होंगे।

loksabha election banner

बता दें, सलविंदर मामले में जमानत पर चल रहा था। मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। वहीं, सलविंदर ने कहा कि उसे झूठा फंसाया गया है। एक फोन कॉल के अलावा उसके खिलाफ कोई सबूत नहीं है। वह मामले को लेकर हाई कोर्ट जाएगा। उसने कोर्ट में कहा, जज साहब मेरे साथ धक्का हो रहा है।

सलविंदर के खिलाफ तीन अगस्त 2016 को गुरदासपुर थाना सिटी में दुष्कर्म और भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया गया था। गुरदासपुर की एक महिला के पति ने सलविंदर सिंह के खिलाफ मुख्यमंत्री को ऑनलाइन शिकायत भेजी थी। उस शिकायत की जांच पठानकोट के एसपी जीएस खुराना ने की और फिर जांच के आधार पर केस दर्ज किया गया।

पीड़िता का आरोप था कि 2014 में उसके पति के खिलाफ धारीवाल पुलिस स्टेशन में आपराधिक मामला दर्ज हुआ था। उस केस की जांच एसपी सलविंदर कर रहा था। उसका उनके घर आना-जाना था। उसने महिला से कहा कि अगर वह पति को छुड़वाना चाहती है तो उसे 50 हजार रुपये देने होंगे और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने होंगे। जांच में सलविंदर और पीड़िता महिला की फोन कॉल डिटेल से दुष्कर्म और रिश्वत लेने के आरोप सही पाए गए।

आरोपों के बाद नौकरी से कर दिया था बर्खास्त

जब सलविंदर पर केस दर्ज हुआ था, तब वह पीएपी की 75वीं बटालियन जालंधर में बतौर सहायक कमांडेंट तैनात था। विवादों में रहने और दुष्कर्म के मामले में नाम आने के बाद एसपी को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया था।

एयरबेस पर आतंकी हमले में भी शक के दायरे में रहा था सलविंदर

पूर्व एसपी सलविंदर सिंह का नाम उस समय देशभर में सुर्खियों में आया था जब 31 दिसंबर, 2015 को पाकिस्तानी आतंकवादियों ने उस अगवा कर लिया था। अगवा करने के बाद उसकी गाड़ी से आतंकवादी पठानकोट तक पहुंचे थे। आतंकवादियों ने सलविंदर को सही सलामत पठानकोट के पास छोड़ दिया था। इन्हीं आतंकवादियों ने एक-दो जनवरी को पठानकोट के एयरबेस पर हमला कर दिया था। इस पूरे घटनाक्रम में सलविंदर सिंह संदेह के घेरे में था। राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने भी उससे कई दिन तक पूछताछ की थी।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.