दो कार सवार बदमाशों ने युवकों को मारी गोलियां, एक घायल
निकटवर्ती गांव पब्बा रियाली कलां में रविवार की देर रात करीब साढ़े 12 बजे मोटरसाइकिल सवार दो युवकों पर दो कारों में आए 11 लोगों ने गोलियां चला दी।
संवाद सहयोगी, बटाला : निकटवर्ती गांव पब्बा रियाली कलां में रविवार की देर रात करीब साढ़े 12 बजे मोटरसाइकिल सवार दो युवकों पर दो कारों में आए 11 लोगों ने गोलियां चला दी। इसमें मोटरसाइकिल सवार हरजिदर सिंह पुत्र गुरबख्श सिह निवासी गांव खानवल की दाहिने बाजू में दो गोलियां लगी जबकि दूसरा युवक गुरमीत सिंह बाल-बाल बचा। गोलियों की आवाज से आसपास के लोग दहशत में आ गए। घायल हरजिदर सिंह को बटाला के सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस गांव पब्बा रियाली कलां के गुरमीत सिंह के बयान पर जांच कर रही है। गुरमीत ने गांव के ही कुछ लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर थाना डेरा बाबा नानक पुलिस मौके पर पहुंची।
घायल रजिदर सिंह पुत्र गुरबख्श सिंह निवासी गांव खानवल ने बताया कि वे अपने जीजा के भाई गुरमीत सिंह पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी पब्बा रियाली कलां के साथ एक समागम से वापस आ रहे थे। रास्ते में दो कारों में सवार 10-12 आरोपितों ने अचानक सामने से उन्हें रोक लिया। इसके बाद पहले दातर से हमला किया। इसके बाद दो हवाई फायर किए और दो गोली उनपर दाग दी। उनके पर गोली चलानी शुरू कर दी। दो गोली उसकी दाहिने बाजू में लगी, जबकि उसका दूसरा साथी गुरमीत सिंह बाल-बाल बच गया। शोर मचाने पर आरोपित कार को छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने कार कब्जे में कर लिए हैं। घायल को पहले इलाज के लिए डेरा बाबा नानक सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने सिविल अस्पताल बटाला में रेफर कर दिया। आरोपितों के हाथ में दातर भी था।
मल्लेवाल पुलिस चौकी के इंचार्ज एएसआइ सक्तर सिंह ने बताया कि रात को हमें एक कार बरामद हुई है। उस कार को कब्जे में ले लिया है। झगड़े की वजह दोनों की आपसी पुरानी रंजिश है। फिलहाल हमलावरों का ढूंढने का प्रयास जारी है, जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे। आपराधिक किस्म के हैं आरोपित
गुरमीत ने पुलिस को बताया कि वे खेती का काम करते हैं। आरोपितों में पांच उनके गांव के ही हैं, जो आपराधिक किस्म के हैं। ये लोग बात-बात पर गांव के लोगों से झगड़े करते रहते हैं। कुछ दिन पहले आरोपितों ने बेवजह उनसे झगड़ा किया था, जिसका उन्होंने विरोध किया था।