Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लूटपाट करने आए लुटेरों पर धुरंधर महिलाओं ने बोला धावा, लाठियों से की पिटाई; हथियार छोड़ मौके से फरार बदमाश

    By Jagran NewsEdited By: Nidhi Vinodiya
    Updated: Fri, 08 Sep 2023 05:55 PM (IST)

    गुरुद्वारा श्री कंध साहिब में माथा टेकने जा रही कुछ महिलाओं पर चार युवकों ने तेजधार हथियार दिखाकर लूटने का प्रयास किया गया। हालांकि महिलाओं ने हिम्मत दिखाते हुए लुटेरों पर धावा बोल दिया। जिसके बाद महिलाओं ने लुटेरों को जमीन पर गिरा दिया और लाठियों से पीटना शुरु कर दिया। जिससे घबराकर लुटेरे वहां से फरार हो गए। जबकि अपने हथियार मौके पर ही छोड़ कर फरार हो गए।

    Hero Image
    लूटपाट करने आए लुटेरों पर धुरंधर महिलाओं ने बोला धावा, लाठियों से की पिटाई

    बटाला, संवाद सूत्र। शुक्रवार सुबह तड़के चार बजे गुरुद्वारा श्री कंध साहिब (Shri Kandha Sahib) में माथा टेकने जा रही कुछ महिलाओं पर चार युवकों ने तेजधार हथियार दिखाकर लूटने का प्रयास (Robbers Trying to Loot) किया गया। हालांकि महिलाओं ने हिम्मत दिखाते हुए लुटेरों पर धावा बोल दिया। जिसके बाद महिलाओं ने लुटेरों को जमीन पर गिरा दिया और लाठियों से पीटना (Womens Beat Robbers With Lathi) शुरु कर दिया। जिससे घबराकर लुटेरे वहां से फरार हो गए। जबकि अपने हथियार मौके पर ही छोड़ कर फरार हो गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    माथा टेकने जा रही थी महिलाएं

    बटाला के शास्त्री नगर निवासी पीड़ित कमलजीत कौर ने बताया कि रोजाना की तरह सुबह वह गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने जा रही थी। आरआर बावा कॉलेज के पास पीछे से मोटरसाइकिल पर आए चार युवकों ने उसे रास्ते में रोका लिया और उन पर हमला कर दिया। जब युवक उनकी ओर बढ़े तो एक महिला ने उन पर लाठी से हमला कर दिया।

    सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

    लुटेरों ने तेजधार हथियार मारने की कोशिश की, मगर महिलाओं ने लुटेरों का सामना किया और उन्हें जमीन पर गिरा लिया। जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने पीड़ित महिला के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लुटेरों की पहचान के लिए पुलिस एरिया के सीसीटीवी खंगाल रही है।

    ह भी पढ़ें- Fazilka News: कपड़े फाड़े और फिर की मारपीट, गिरफ्तार करने पहुंचे ASI व पुलिसकर्मी के साथ दंपती ने की बदसलूकी