बेटे की लाश देखते ही विदेश से आए पिता ने भी तोड़ा दम, एक ही चिता पर हुआ दोनों का अंतिम संस्कार
बटाला में कार मैकेनिक तेजिंदर सिंह की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। बेटे का शव देखकर विदेश से ...और पढ़ें

मृत बेटे का चेहरा देख विदेश से आए पिता की मौके पर मौत।
HighLights
कार मैकेनिक तेजिंदर सिंह का अपहरण कर हत्या
बेटे का शव देख पिता कश्मीर सिंह की मौत
पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, जांच जारी
जागरण संवाददाता, बटाला। कार मकेनिक तेजिंदर सिंह वासी धारीवाल सोहियां की बाइक पर अपहरण कर उसकी हत्या का पता चलते ही जब मृतक का पिता विदेश से आया तो बेटे का शव देख उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने दोनो बाप- बेटे के एक ही जगह पर अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक के परिजनों ने पुलिस को इस मामले में दो और हत्यारोपियों पर मामला दर्ज करने की मांग की है।
राजन ने बताया कि 14 अगस्त को उसकी बुआ का बेटा तेजिंदर सिंह को शाम करीब आठ बजे दुकान बंद कर अपने घर आय गया था। इसी दौरान आरोपी गुरसाहिब सिंह, गुरजोत सिंह अपने साथी दो अज्ञात के साथ उसके घर आए और तेजिंदर सिंह को कार ठीक करने के लिए मजबूर करने लगे।
तेजिंदर सिंह ने उन्हें सुबह कार ठीक करने को कहा, लेकिन आरोपी तेजिंदर सिंह को जबरदस्ती बाइक पर बिठा कर ले गए। जिसके बाद तेजिंदर सिंह का शव चीमां खुड्डी के पास बरामद हुआ। हरजीत कौर ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसके बेटे तेजिंदर सिंह की हत्या उक्त आरोपियों की तरफ से ही की गई थी।
इसके बाद मृतक का पिता कश्मीर सिंह जो अबू धाबी से बेटे की मौत का पता चलते ही सीधे अमृतसर एयरपोर्ट से घर आया। कश्मीर सिंह ने जैसे ही बेटे का चेहरा देखा तो उसकी तबीयत खराब हो गई और कुछ ही देर में कश्मीर सिंह की मौत भी हो गई। परिजनों ने पुलिस से मांग की है कि कश्मीर सिंह की मौत का मामला भी मृतक तेजिंदर सिंह की हत्या करने वाले आरोपियों पर दर्ज किया जाए।
वहीं, डीएसपी श्री हरगोबिंदपुर मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस ने तेजिंदर सिंह की हत्या के मामले में चार के खिलाफ मामला दर्ज कर था। जिसमें से गुरजती सिंह पन्नू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से मामले में पूछताछ कर रही है। अब परिवार ने मांग की है कि कश्मीर सिंह की मौत के मामला भी दर्ज किया जाए। पुलिस को परिजनों की तरफ से जो भी बयान दिए जाएंगे उसी के हिसाब से कारवाई की जाएगी।
