Move to Jagran APP

कृषि सुधार कानून के विरोध में किसानों का धरना जारी

पंजाब किसान यूनियन का जत्था भूख हड़ताल पर बैठा जिसमें गुरदयाल सिंह दलबीर सिंह शामिल रहे।

By JagranEdited By: Published: Sat, 27 Feb 2021 11:05 PM (IST)Updated: Sat, 27 Feb 2021 11:05 PM (IST)
कृषि सुधार कानून के विरोध में किसानों का धरना जारी
कृषि सुधार कानून के विरोध में किसानों का धरना जारी

संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : रेलवे पार्किंग में किसानों का पक्का मोर्चा शनिवार को 150वें दिन को पार कर गया। उधर, 67वें दिन पंजाब किसान यूनियन का जत्था भूख हड़ताल पर बैठा, जिसमें गुरदयाल सिंह, दलबीर सिंह, नरिजन सिंह, हरभजन सिंह शामिल रहे। धरने को संबोधित करते हुए दविदर सिंह तिब्बड़ ने श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश उत्सव पर किसानी संघर्ष की सफलता के लिए अरदास की। इसके बाद वक्ताओं सुखदेव सिंह भागोकावां, मक्खन सिंह कुहाड़, अमरजीत सिंह सैनी, जसवंत सिंह पाहड़ा, गुरप्रीत सिंह घुम्मन, कपूर सिंह घुम्मन, प्रिसिपल कुलवंत सिंह मीयां कोट, नरिदर सिंह काहलों आदि ने संयुक्त रूप से बताया कि 28 फरवरी दिन रविवार को रेलवे स्टेशन में चल रहे पक्के मोर्चे पर गुरु जी का प्रकाश उत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा।

loksabha election banner

उन्होंने बताया कि धरने में गुरु जी की लोकपक्षीय, ऊंच-नीच के खात्मे के लिए किए प्रयासों, आपसी भाईचारे व प्रेमभाव के लिए रची बाणी और समाज को दिए ज्ञान के संदर्भ में वक्ता संबोधित करेंगे। संघर्ष में महिदर सिंह लक्खन खुर्द, गुरदेव सिंह वडाला बांगर, पलविदर सिंह घुराला, हरचरण सिंह, बुड्ढा सिंह, जसविदर सिंह सोहल, अमनदीप सिंह झावर आदि मौजूद थे। किसानी आंदोलन फतेह करने के लिए अरदास क

कलानौर में पंथक अकाली नेता जत्थेदार बलवंत सिंह व हरविदर सिंह माझा किसान संघर्ष कमेटी द्वारा सरबत के भले व किसानी आंदोलन फतेह करने के लिए अरदास की गई। इस मौके पर करवाए समागम में अंतरराष्ट्रीय रागी भाई जगजीत सिंह द्वारा संगत को कीर्तन से निहाल किया। समागम में किसान आंदोलन में हिस्सा ले रही विभिन्न जत्थेबंदियां माझा किसान संघर्ष कमेटी, जम्हूरी किसान सभा एरिया कमेटी,किसान व मजदूर यूनियन,खालसा पंचायत आदि किसान संगठनों के नेता व पंथक अकाली नेता हरबंस सिंह सिधवां,भाई रणजीत सिंह खालसा, कामरेड जगजीत सिंह, प्रो.हरजीत सिंह काहलों,बचित्र सिंह, टहल सिंह, हरकंवल सिंह रंधावा, दीदार सिंह, लाडी खद्दर,रजिदर सिंह, डा.बलविदर सिंह, दलजीत सिंह, गुरमेज सिंह,मंदीप सिंह, सतनाम सिंह आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.