किसानों ने कृषि विधेयक के विरोध में की बैठक
किसान खेत मजदूर यूनियन की बैठक हुई। इसमें किसानों के खिलाफ केंद्र सरकार द्वारा पास किए गए बिलों का विरोध किया गया। इस दौरान किसान नेताओं ने सीनियर भाजपा नेता व किसान मोर्चा के जिला प्रधान मनिदर पाल सिंह घुम्मण से विशेष तौर पर मिले।
संवाद सहयोगी,काहनूवान : किसान खेत मजदूर यूनियन की बैठक हुई। इसमें किसानों के खिलाफ केंद्र सरकार द्वारा पास किए गए बिलों का विरोध किया गया। इस दौरान किसान नेताओं ने सीनियर भाजपा नेता व किसान मोर्चा के जिला प्रधान मनिदर पाल सिंह घुम्मण से विशेष तौर पर मिले।
भाजपा नेता घुम्मण ने कहा कि किसान भाई उनके परिवारिक सदस्य हैंऔर वह अपने ही परिवारों के नेता है। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक पार्टी के गुमराह प्रचार में आने की बजाय किसान इन बिलों प्रति जांच करें.। किसान नेता बिक्रमजीत सिंह ने भाजपा नेता से अपील करते हुए कहा कि वह केंद्र सरकार व पंजाब भाजपा पर इन कानूनों को वापिस लेने के लिए दबाव बनाएं। इस मौके पर हरविदर सिंह, गगन काहलों, लखविदर पाल सिंह,करणवीर सिंह आदि उपस्थित थे।