कर्ज से परेशान किसान ने की आत्महत्या
थाना बहरामपुर के गांव कोलियां के एक किसान ने कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या कर ली।
By JagranEdited By: Published: Wed, 17 Jul 2019 06:30 PM (IST)Updated: Wed, 17 Jul 2019 06:30 PM (IST)
संवाद सूत्र, बहरामपुर : थाना बहरामपुर के गांव कोलियां के एक किसान ने कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार किसान तरलोक सिंह (63) पुत्र जगतार सिंह ने कुछ दिन पहले दो कनाल जमीन बेचकर इलाहाबाद बैंक का ढाई लाख का कर्ज चुकाया था। लेकन अब भी उसको कोऑपरेटिव बैंक पनियाड़, आढ़ती और रिश्तेदारों का कुल पांच लाख रुपये का कर्ज देना थे। इससे तरलोक सिंह परेशान था। बुधवार को सुबह पांच बजे खेतों में लगे ट्यूबवेल पर जाकर उसने कपड़ा से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें