दो साल से दूषित पानी पी रहे लोग
किला लाल सिंह के रजबाहे के पास वाले 25 घरों के लोग दो साल से दूषित पानी पीने को मजबूर हैं।
सुरिदर खोसला, किला लाल सिंह
किला लाल सिंह के रजबाहे के पास वाले 25 घरों के लोग दो साल से दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। हैरानी की बात तो यह है कि कई बार पेयजल विभाग के अधिकारियों को सूचित करने के बावजूद क्षेत्र में आकर पानी के सैंपल नहीं लिए गए। मजबूरन लोग अब थक हार कर बैठ चुके हैं। उधर, लोगों ने अब डिप्टी कमिश्नर से गुहार लगाई है कि उनके क्षेत्र में पानी के सैंपल भरकर टेस्ट किए जाएं और उन्हें शुद्ध पानी मुहैया करवाया जाए।
क्षेत्र के लोगों ने बताया कि पिछले दो साल से उनके गांव में दूषित पानी की समस्या आ रही है। समस्या के हल के लिए वे कई बार पेयजल विभाग के अधिकारियों के पास पहुंचे, लेकिन हर बार उन्हें आश्वासन देकर टाल दिया गया। किला लाल सिंह के उक्त क्षेत्र में रहने वाले 25 परिवार दूषित पानी से बीमार हो रहे हैं। कई लोगों में पेट की बीमारियों से संबंधित कई भयानक बीमारियां पैदा हो चुकी हैं। बावजूद इसके ना तो विभाग और ना ही जिला प्रशासन की ओर से इस तरफ ध्यान दिया जा रहा है। समस्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। उधर, पेयजल विभाग के अधिकारियों ने दावा किया है कि उनकी तरफ से पानी की सैंपलिग का काम युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया है। जिन क्षेत्रों में दूषित पानी की समस्या आ रही है, वहां सैंपलिग भरकर शुद्ध पानी मुहैया करवाया जाएगा। 36
पता नहीं कब मिलेगा शुद्ध पेयजल : विजय
क्षेत्र निवासी विजय कुमार सोनी का कहना है कि पिछले दो साल से दूषित पानी पीते आ रहे हैं। समस्या के निवारण के लिए बहुत से हाथ पांव मारे। लेकिन समस्या अभी भी धड़ी की धड़ी है। ना जाने कब इस समस्या से हमें निजात मिलेगी। 35
समस्या की अनदेखी की जा रही : युद्धवीर
क्षेत्र निवासी युद्धवीर सिंह सोनी का कहना है कि उनकी समस्याओं को अनदेखा किया जा रहा है। ना जाने कब इस समस्या से भी निजाद पाएंगे। उनके बच्चे भी बचपन से ही दूषित पानी पीने को मजबूर हो गया। जिला प्रशासन को इस तरह बिल्कुल भी ध्यान देना जरूरी नहीं समझ रहा। डीसी गुहार लगाई है कि उनके गांव में दूषित पानी की समस्या का हल किया जाए।