पर्यावरण प्रेमी जसबीर सिंह काहलों ने बांटे पौधे
श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव को समर्पित पर्यावरण प्रेमी व खूनदानी जसबीर सिंह काहलों हयातनगर ने एडीसी कार्यालय में आने वाले आम लोगों और दफ्तर के कर्मचारियों को नीम कड़ी पत्ता रतन जोत कनेर गुलदोदी के पौधे बांटे।
संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव को समर्पित पर्यावरण प्रेमी व खूनदानी जसबीर सिंह काहलों हयातनगर ने एडीसी कार्यालय में आने वाले आम लोगों और दफ्तर के कर्मचारियों को नीम, कड़ी पत्ता, रतन जोत, कनेर, गुलदोदी के पौधे बांटे। उन्होंने पेड़-पौधों को बचाने के लिए अपील भी की। उन्होंने कहा कि पेड़ों की कटाई के चलते पर्यावरण दूषित हो रहा है, जिसे बचाने के लिए सभी को एकजुट होने की जरूरत है। जिस तरह से पेड़ों की कटाई हो रही है। इससे आने वाली नौजवान पीढ़ी के लिए खतरे की घंटी है। उन्होंने कहा कि पेड़ जहां हमें जीवित रहने के लिए आक्सीजन प्रदान करते है, वहीं प्राकृतिक आपदाओं को झेलकर हमारी सुरक्षा करते हैं। उन्होंने कहा कि सभी को त्यौहार या अपने जन्मदिवस पर एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।