वेतन मिलने पर कर्मचारियों ने निकाली विजयी रैली
पावरकॉम मैनेजमेंट की ओर से सभी कर्मचारियों का वेतन जारी करने पर वीरवार को सब डिवीजन कादियां के कर्मचारियों ने विजयी रैली निकाली और सरकार की नीतियों को कोसा।
By JagranEdited By: Published: Thu, 05 Dec 2019 03:35 PM (IST)Updated: Thu, 05 Dec 2019 03:35 PM (IST)
संवाद सहयोगी कादियां : पावरकॉम मैनेजमेंट की ओर से सभी कर्मचारियों का वेतन जारी करने पर वीरवार को सब डिवीजन कादियां के कर्मचारियों ने विजयी रैली निकाली और सरकार की नीतियों को कोसा। इसकी अध्यक्षता मंडल प्रधान प्यारा सिंह, टीएसयू के सर्किल प्रधान जगतार सिंह खुंडा ने की। उक्त नेताओं ने चेतावनी देते हुए पावरकॉम मैनेजमेंट व पंजाब सरकार से कहा कि आर्थिक संकट का बहाना बनाकर कर्मचारियों के वेतन रोकने का फैसला आगे से बर्दाशत नहीं किया जाएगा। सरकार ऐसे कदम उठाना बंद करें। उक्त नेताओं ने सभी जत्थेबंदियों द्वारा किए गए संघर्ष की सराहना की व आगे भी अपने संघर्ष जारी रखने की अपील की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें