गांव झबकार में धूमधाम से मनाया दशहरा
बहरामपुर के गांव झबकरा में राधा कृष्ण नाटक यूथ क्लब की ओर से दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया दया।
By JagranEdited By: Published: Wed, 09 Oct 2019 05:10 PM (IST)Updated: Wed, 09 Oct 2019 05:10 PM (IST)
संवाद सूत्र, बहरामपुर : बहरामपुर के गांव झबकरा में राधा कृष्ण नाटक यूथ क्लब की ओर से दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया दया। इसमें ठाकुर तरसेम सिंह मुख्य मेहमान के रूप में शामिल हुए। इनका क्लब के अध्यक्ष भगवान सिंह, मोनू ठाकुर, शेर ठाकुर, रोहित ठाकुर ने श्री राम जी की फोटो वाला स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। ठाकुर तरसेम सिंह ने रीबन काटकर दशहरा पर्व का शुभ आरंभ किया। उन्होंने लोगों को श्री राम जी के बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर विनोद शर्मा, दिनेश ठाकुर, नितिन, विशाल, शिदा, बिट्टू ठाकुर, शम्मी, अवतार सिंह आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें