भाजपा सरकार की गलत नीतियों से देश की आर्थिक हालत हुई पतली-रमेश
भाजपा की गलत नीतियों से देश की आर्थिक हालत पतली बनी हुई है।
संवाद सहयोगी, काहनूवान : भाजपा की गलत नीतियों से देश की आर्थिक हालत पतली बनी हुई है। भाजपा जनता को मारने का काम कर रही है। ये बातें कांग्रेस नेता रमेश आरके ने विधानसभा कादियां के सीनियर कांग्रेसी नेताओं के साथ बातचीत करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि केंद्र में जब से भाजपा की सरकार सत्ता में आई है, तब से ही वह लोक विरोधी फैसले लेने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने अब तक देश व खास करके पंजाब की भलाई के लिए कोई भी ऐसा काम नहीं किया है। जितने भी फैसले लिए गए हैं, वो बड़े कारोबारियों के हक में लिए गए हैं। देश में आर्थिकता की रीढ़ की हड्डी माने जाते किसान वर्ग को भी भाजपा ने आर्थिक, सामाजिक व नैतिक तौर पर कमजोर करने का प्रयास किया है। इसका खमियाजा भाजपा सरकार के आने वाले दिनों में भुगतना पड़ेगा। इस मौके पर डा. परमजीत सिंह, बलदेव सिंह, बलविदर सिंह आदि उपस्थित थे।