गुरदासपुर में किसान के खेत से ड्रोन बरामद, BSF ने शुरू किया तलाशी अभियान
गुरदासपुर सेक्टर में बीएसएफ की 113वीं बटालियन के जवानों ने कसोवाल फॉरवर्ड बीओपी के पास एक किसान के खेत से गिरा हुआ ड्रोन बरामद किया है।
-1788977709421_m.webp)
गुरदासपुर में किसान के खेत से ड्रोन बरामद। फोटो जागरण
HighLights
बीएसएफ ने गुरदासपुर सीमा के पास ड्रोन बरामद किया।
113वीं बटालियन के जवानों ने किसान के खेत से पाया।
ड्रोन मिलने के बाद क्षेत्र में गहन तलाशी जारी।
संवाद सहयोगी, डेरा बाबा नानक (गुरदासपुर)। बीएसएफ के सेक्टर गुरदासपुर के अंतर्गत आने वाली 113वीं बटालियन की बीओपी (बॉर्डर आउट पोस्ट) कसोवाल फॉरवर्ड के जवानों ने भारतीय क्षेत्र में एक किसान के खेत में गिरे हुए ड्रोन को बरामद करने में सफलता हासिल की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीएसएफ की 113वीं बटालियन मुख्यालय शिकार माछियां (डेरा बाबा नानक) की बीओपी कसोवाल फॉरवर्ड के जवानों ने तलाशी अभियान के दौरान गांव पसिया के किसान समरजीत सिंह के खेतों से एक ड्रोन बरामद किया। बीएसएफ जवानों द्वारा ड्रोन बरामद करने के बाद, क्षेत्र की बारीकी से छानबीन की जा रही है।
