एससी मोर्चा के बारे में मंडलों के गठन के लिए की चर्चा
विधानसभा हलका दीनानगर में पड़ते मंडल दीनानगर बहरामपुर दोरांगला के मंडल प्रधान संदीप ठाकुर सरवन सिंह और भीषम सिंह के साथ भाजपा एससी मोर्चा के जिला प्रधान यशपाल कुंडल ने बैठक की।
संवाद सहयोगी, दीनानगर : विधानसभा हलका दीनानगर में पड़ते मंडल दीनानगर, बहरामपुर, दोरांगला के मंडल प्रधान संदीप ठाकुर, सरवन सिंह और भीषम सिंह के साथ भाजपा एससी मोर्चा के जिला प्रधान यशपाल कुंडल ने बैठक की। इसमें एससी मोर्चा के बारे में मंडलों के गठन के लिए चर्चा की गई। उन्होंने एससी एसटी अधिकारों के बारे में लोगों को अवगत करवाया। उन्होंने कहा अपने अधिकारों का सभी लोगों का इस्तेमाल करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी बड़ी तेजी से फैल रही है, इसकी रोकथाम के लिए सभी लोगों का जागरूक होना बहुत जरूरी है। सभी लोगों को चाहिए कि प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी गाइडलाइंस की पूरी तरह से पालना की जाए। यदि हम ऐसा करते हैं तो आने वाले कुछ ही दिनों में अपने जिले को कोरोना मुक्त कर सकते हैं। सभी लोग इसे अपनी जिम्मेदारी समझते हुए नियमों की पालना करें। इस मौके पर मंडल प्रधान संदीप ठाकुर, हरकेश कुमार आदि उपस्थित थे।