Move to Jagran APP

डिजिटल म्यूजिम में दिखाई जा रही गुरु नानक के जीवन के बारे में

श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित आइटीआइ मैदान में मंगलवार को डिजीटल म्यूजियम स्थापित किया गया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 05 Nov 2019 11:49 PM (IST)Updated: Tue, 05 Nov 2019 11:49 PM (IST)
डिजिटल म्यूजिम में दिखाई जा रही गुरु नानक के जीवन के बारे में
डिजिटल म्यूजिम में दिखाई जा रही गुरु नानक के जीवन के बारे में

जागरण संवाददाता, बटाला : श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित आइटीआइ मैदान में मंगलवार को डिजीटल म्यूजियम स्थापित किया गया। इसे चार ट्रक के सहारे 18 फुट उंचाई पर बनाया गया। एक शो में पचास लोगों की एंट्री रखी गई है। बिना शुल्क के इसे लोगों के लिए खोला गया है। इसके अलावा हर व्यक्ति को हेड फोन उपलब्ध प्रदान किए गए। म्यूजियम में गुरु नानक देव जी के जीवन पर डिजिटल तरीके से जानकारी दी गई। हर फोटो पर गुरु साहिब का महत्व बताया गया। जिसे लोग हेड फोन के जरिए जानकारी हासिल कर सकते हैं। लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। शो का उद्घाटन एसडीएम बलविद्र सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि इस डिजिटल म्यूजियम को एक प्राइवेट कंपनी ने तैयार किया है। इसमें गुरु साहिब के जीवन संबंधी हर प्रकार की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएंगी। तीन दिन चलने वाले इस आत्यधुनिक डिजिटल म्यूजियम में लोगों के दूर-दूर से पहुंचने की उम्मीद है। यह सारा कार्यक्रम पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य पर करवाया जा रहा है। लोगों को इतिहास की जानकारी देने के लिए कुछ गाइड को भी नियुक्त किया गया है। वे लोगों को सिख इतिहास तथा गुरु नानक देव जी के उपदेश बारे जानकारी दे रहे हैं। म्यूजियम में डिजीटल शो देखने आए जसविद्र सिंह, प्रेम सिंह ने कहा कि वे सरकार का यह प्रयास सराहनीय है। डिजीटल शो में गुरु साहिब का इतिहास पूरी जानकारी के साथ दिखाया जा रहा है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.