संकीर्तन में भजनों पर झूमे श्रद्धालु
ज्वाला संकीतन मंडली की 52वीं वार्षिक मां वैष्णौ देवी धाम दर्शन यात्रा से पूर्व दूसरे साप्ताहित संकीर्तन का आयोजन किया गया।
संवाद सूत्र, बटाला : ज्वाला संकीतन मंडली की 52वीं वार्षिक मां वैष्णौ देवी धाम दर्शन यात्रा से पूर्व दूसरे साप्ताहित संकीर्तन का आयोजन किया गया। इसमें बच्चे नू तां कदी डोलना नहीं चाहिदा व अन्य भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। मंडली की ओर से मंडली के सदस्य कन्हैया लाल के घर पर संकीर्तन का आयोजन किया गया।
मंडली के चेयरमैन चंद्रशेखर डोगरा भल्ला और प्रधान सुदेश बांसल ने बताया कि ज्वाला संकीर्तन मंडली 51 सालों से 22 दिसंबर से 25 दिसंबर तक चार दिन की यात्रा का आयोजन करती है। इसमें तीन बसों से श्रद्धालुओं को लेकर वैष्णो देवी धाम ले जाया जाता है। संकीर्तन का शुभारंभ मां भगवती की पावन ज्योति और माता की चौकी पर स्थापित कर किया गया। इसके बाद नरेश वर्मा, इंद्रजीत षर्मा, किशन लाल, रिद्वम शर्मा, विनोद शर्मा, छिंदा, राजू बावा, बंटी मल्होत्रा, शम लाल, हरमेश डोगरा ने गणेश वंदना व हनुमान चालीसा के बाद मां भगवती का गुणगान कर श्रद्धालुओं को निहाल किया। संकीर्तन को मां की पावन आरती के साथ संपन्न किया गया। इसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया।
इस मौके पर मंडली के विजय भाटिया, गोबिद प्रकाश बेदी, विजय कुमार, रोहित कुमार, राहुल कुमार, पप्पु, वेदपाल हांडा, काला शर्मा, सोनू, अनिल डोगरा, विजय शर्मा, बचन लाल, अग्रणी डोगरा, विनय शर्मा, निर्मल ओहरी, दिनेश शर्मा, रमन शर्मा काला, सुरेश अग्रवाल, सौरभ डोगरा, विजय कुमार, संगीता बेदी, मनमीत बेदी, कविता डोगरा सहित काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।