डेमोक्रेटिक पार्टी आफ इंडिया ने राजनीतिक हालात पर की चर्चा
डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया के कार्यकर्ताओं की बैठक पार्टी के कादियां मंडल प्रधान मनी संधू की अध्यक्षता में हुई।
संवाद सहयोगी, कादियां : डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया के कार्यकर्ताओं की बैठक पार्टी के कादियां मंडल प्रधान मनी संधू की अध्यक्षता में हुई। इसमें लोकसभा हलका गुरदासपुर के इंचार्ज मंगल सिंह गिल ने शामिल होकर पार्टी सदस्यों के साथ अहम मुद्दों और राजनीतिक हालात पर विचार-विमर्श किया।
मंडल प्रधान मनी संधू ने बताया कि पार्टी और लोकसभा हलका गुरदासपुर इंचार्ज मंगल सिंह द्वारा लगाई ड्यूटी के अनुसार पार्टी के प्रचार प्रसार के लिए पार्टी के कार्यकर्ता घर- घर जाकर लोगों को पार्टी की नीतियां बताकर उनको जागरूक करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और अकाली भाजपा पार्टी से लोगों का मोह भंग हो चुका है, क्योंकि इन पार्टियों ने लोगों को निराशा के अलावा कुछ भी नहीं दिया। इस अवसर पर प्रधान मनी संधू, सनी संधू, रिकू संधू, राजा, गेवनाथ, लालू लाल, बंजारा राम, रोहित कुमार, रिकू राम, अशोक कुमार, अजय कुमार, विक्की मसीह, सलीम मसीह, मनी मसीह, दीपू मसीह व अन्य मौजूद थे।