पुण्यतिथि पर याद किए गए महात्मा हंस राज
शुक्रवार को जिया लाल मित्तल डीएवी पब्लिक स्कूल में महात्मा हंस राज की पुण्यातिथि मनाई गई।
संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : शुक्रवार को जिया लाल मित्तल डीएवी पब्लिक स्कूल में महात्मा हंस राज की पुण्यातिथि मनाई गई। इसमें में एक विशेष सभा व विशेष हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने भाषण, कविता, समूह गायन आदि किया। इसमें बताया गया कि महात्मा हंसराज आर्य समाज के एक प्रमुख नेता एवं शिक्षाविद थे। दयानंद एंग्लो वैदिक विद्यालयों की स्थापना करने के कारण उनकी कीर्ति अमर है। बच्चों ने उनके द्वारा किए गए समाज के उत्थान कार्यो का वर्णन करते हुए बताया कि उन्होंने देश और विदेश में धर्म प्रचार किया और डीएवी की स्थापना करके अवैतनिक सेवा की। स्कूल के प्रिसिपल राजीव भारती ने कहा कि महात्मा हंस राज आर्य समाज के एक पथ-प्रदर्शक थे। हमें उनके द्वारा बताए गए मार्ग से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। तभी हम अपना एवं राष्ट्र का उज्ज्वल भविष्य बना सकते हैं।