अमेरिका से 20 दिन बाद पहुंचा लवप्रीत सिंह का शव
निकटवर्ती गांव चक्क शरीफ के रहने वाले युवक लवप्रीत सिंह की अमेरिका में गत दिनों ह्रदय गति रुकने से मौत हो गई थी।
संवाद सूत्र, काहनूवान : निकटवर्ती गांव चक्क शरीफ के रहने वाले युवक लवप्रीत सिंह की अमेरिका में गत दिनों ह्रदय गति रुकने से मौत हो गई थी। उसका शव वीरवार को गांव में पहुंचा। इसके बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल था।
सरपंच रूप सिंह ने बताया कि लवप्रीत सिंह पुत्र कुलदीप सिंह को उसके परिजनों ने रोजी-रोटी कमाने के लिए करीब एक वर्ष पहले विदेश भेजा था। उसकी दो वर्ष पहले शादी हुई थी। एक बच्चा भी हुआ। करीब छह महीने पहले अमेरिका के न्यूजर्सी शहर में उसे अच्छा रोजगार मिला था, लेकिन 20 दिन पहले ही दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई। उसकी मौत से इलाके भर में शौक की लहर है। इस मौके पर इंद्रजीत सिंह जकड़ीया, परमजीत सिंह, अमनदीप सिंह, जगजीत सिंह, सुच्चा सिंह, कुलविदर सिंह, बलदेव सिंह आदि उपस्थित थे।