Move to Jagran APP

राजा वालिया पर गैर कानून काम करने के आरोप : अश्विनी कुमार पर कई केस दर्ज : हनी महाजन

वाल्मीकि सभा के सिटी प्रधान अश्विनी कुमार पर शिवसेना हिदुस्तान के नेता राजा वालिया और उसके सहयोगियों द्वारा किए गए हमले का विवाद वीरवार को और विवाद गया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 16 Jan 2020 07:24 PM (IST)Updated: Fri, 17 Jan 2020 06:11 AM (IST)
राजा वालिया पर गैर कानून काम करने के आरोप :
 अश्विनी कुमार पर कई केस दर्ज : हनी महाजन
राजा वालिया पर गैर कानून काम करने के आरोप : अश्विनी कुमार पर कई केस दर्ज : हनी महाजन

जागरण संवाददाता, बटाला : वाल्मीकि सभा के सिटी प्रधान अश्विनी कुमार पर शिवसेना हिदुस्तान के नेता राजा वालिया और उसके सहयोगियों द्वारा किए गए हमले का विवाद वीरवार को और विवाद गया। इसे लेकर वाल्मीकि समुदाय और शिवसेना के नेता आमने-सामने हो गए हैं। वीरवार को दोनों संगठनों के नेताओं ने पूरे दिन एक-दूसरे के खिलाफ संगीन आरोप लगाए।

loksabha election banner

सुबह 11 बजे अश्वनी कुमार बादल के समर्थन में भाजपा के पार्षद जतिदर कल्याण ने एसएसपी उपिदरजीत सिंह घुम्मण से मुलाकात की। उन्होंने आरोपित शिवसेना पंजाब के संगठन मंत्री राजा वालिया के खिलाफ एक पत्र देकर उसके खिलाफ संगीन आरोप लगाए। राजा वालिया के हथियार का लाइसेंस रद करने की मांग की। जतिदर कल्याण ने एसएसपी से मुलाकात करने के बाद प्रेसवार्ता के दौरान राजा वालिया पर आरोप लगाते कहा कि उसका एक धार्मिक स्थल की 100 मीटर दूरी के भीतर शराब का ठेका चल रहा है। उस पर कई गैर कानूनी काम करने के आरोप लग चुके हैं।

उधर, शिवसेना हिदुस्तान के जिला प्रधान हनी महाजन ने साफ तौर पर कहा कि पुलिस उनके नेता के साथ सरेआम बेइंसाफी कर रही है। पर्चें में एससी-एसटी की धारा लागू करने से पहले पुलिस को देख लेना चाहिए था कि इसमे सह-आरोपित भी दलित समाज के साथ संबंध रखते हैं। ऐसे में एससी-एसटी धारा लगाने का कोई मतलब ही नहीं बनता है। ऊपर से बिना जांच किए मामला दर्ज कर लिया गया। उन्होंने कहा कि जिसके बयान पर पर्चा दर्ज हुआ है उसके खिलाफ पहले से कई थाने में मामले दर्ज है। उन्होंने चेतावनी देते कहा कि शिवसेना भी नहीं चुप बैठेगी। पूरे पंजाब में जल्द ही पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस ने एक भाजपा नेता के दबाव में आकर उनके नेता के खिलाफ झूठा पर्चा दर्ज किया। फरार है राजा वालिया

केस की जांच कर रहे डीएसपी (सिटी) डॉक्टर बाल-कृष्ण सिगला ने बताया कि राजा वालिया और अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विभिन्न टीमें गठित कर दी गई हैं। जांच कर रही टीमों ने उसके विभिन्न ठिकानों में छापेमारी की। मगर अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। उन्होंने मामले में राजनीतिक दबाव से इंकार किया। एसएसपी बोले-कानून सबके लिए सामान

एसएसपी बटाला उपिद्रजीत सिंह घुम्मण ने कहाकि कानून सभी के लिए एक सामान है। कार्रवाइ कानून के मुताबिक की गई है। जांच करने के बाद ही आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.