कांग्रेस सरकार सर्वपक्षीय विकास व सुविधाओं के लिए प्रयत्नशील: सिकंदर सिंह
राज्य सरकार की ओर से हर वर्ग के लोगों को सरकारी सुविधाएं दी जा रही है।
संवाद सहयोगी, किला लाल सिंह : राज्य सरकार की ओर से हर वर्ग के लोगों को सरकारी सुविधाएं दी जा रही है। वहीं सर्वपक्षीय विकास भी करवाया जा रहा है। इसी कड़ी में हलका फतेहगढ़ चूड़िया के विधायक व कैबिनेट मंत्री तृप्त रजिदर सिंह बाजवा व जिला परिषद गुरदासपुर के चेयरमैन रविनंदन सिंह बाजवा के प्रयासों से गांवों में विकास कार्य जारी है।
कैबिनेट मंत्री बाजवा के पीए सिकंदर सिंह ने कहा कि बिना किसी भेदभाव के सभी गांवों के लोगों को सरकारी सुविधाओं का लाभ दिया जा रहा है। जबकि कैबिनेट मंत्री बाजवा के प्रयासों से क्षेत्र के विकास पक्ष भी कायाकल्प की जा रही है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस सरकार का मुख्य उद्देश्य आपसी भाईचारक सांझ को मजबूत करते हुए हर वर्ग को राहत देना है। इस मौके पर प्रभजोत सिंह, गुरप्रीत सिंह, हरप्रीत सिंह, मनजिदर सिंह, बलविदर सिंह आदि उपस्थित थे।