Move to Jagran APP

कांग्रेस किसान व देश विरोधी पार्टी : करुण शर्मा

धारीवाल में यूथ कांग्रेस की तरफ से सांसद सनी देयोल की तस्वीर पर कालीख पोतने की शर्मनाक हरकत की भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष करुण शर्मा ने सख्त शब्दों में निदा की है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 24 Sep 2020 04:17 PM (IST)Updated: Thu, 24 Sep 2020 04:17 PM (IST)
कांग्रेस किसान व देश विरोधी पार्टी : करुण शर्मा
कांग्रेस किसान व देश विरोधी पार्टी : करुण शर्मा

संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : धारीवाल में यूथ कांग्रेस की तरफ से सांसद सनी देयोल की तस्वीर पर कालीख पोतने की शर्मनाक हरकत की भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष करुण शर्मा ने सख्त शब्दों में निदा की है। उन्होंने कहा कि सभी को विरोध करने का अधिकार है, लेकिन इस दर्जे का विरोध करना कांग्रेस पार्टी की घटिया सोच को दर्शाता है।

loksabha election banner

सनी देयोल खुद एक किसान परिवार से हैं और उन्होंने हमेशा किसानों के अधिकारों की बात की है। कांग्रेस पार्टी और उसकी विचारधारा एक परिवार तक ही सीमित है। यह वह परिवार है जिसने देश में सत्ता को जब्त करने के लिए विभाजित किया और लाखों निर्दोष लोगों को मार डाला। उन्होंने केंद्र में 60 वर्षों तक शासन किया और लगभग 40 वर्षों तक पंजाब पर शासन किया। उनके शासन के दौरान, देश और पंजाब के किसान आत्महत्या करते रहे, अपनी •ामीनें बेचते रहे। उन्हें तब किसानों की याद नहीं आई। आज जब भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार किसानों के पक्ष में एक अध्यादेश लेकर आई है। इससे किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य मिल सकेगा और उनकी आय बढ़ेगी। कांग्रेस पार्टी ने किसानों को गुमराह किया और पंजाब में माहौल खराब किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.