एनसीसी कैडेटों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में जीते मेडल
आरआर बावा डीएवी कॉलेज फॉर गर्ल्स के एनसीसी कैडेटों ने प्रिसिपल प्रो. नीरू चंदा के निर्देशों पर शबनम प्रभा और कुमारी रुचिका के नेतृत्व एवं संयोजन में बाबा जीवन सिंह खालसा कॉलेज अमृतसर में लगाए कैंप में भाग लिया।
संवाद सहयोगी, बटाला : आरआर बावा डीएवी कॉलेज फॉर गर्ल्स के एनसीसी कैडेटों ने प्रिसिपल प्रो. नीरू चंदा के निर्देशों पर शबनम प्रभा और कुमारी रुचिका के नेतृत्व एवं संयोजन में बाबा जीवन सिंह खालसा कॉलेज अमृतसर में लगाए कैंप में भाग लिया। इसमें 15 कैडेटों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई उपलब्धियां हासिल की।
प्रिसिपल नीरू चड्ढा ने बताया कि कैंप कमांडर सीयूआरएस पंडा एवं मेजर कविता के नेतृत्व में इस कैंप में गार्ड ऑफ ऑनर्स, सोर्ड ड्रिल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सोलो सिगिग, सोलो एवं ग्रुप डांस, पेंटिग, भाषण आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। कॉलेज की एनसीसी कैडेट उर्मिला ने गार्ड ऑफ ऑनर और पल्लवी ने क्विज में स्वर्ण पदक, अमनप्रीत ने ग्रुप सांग में रजत पदक, अंतरराष्ट्रीय पेंटिग में 15 समस्त मेडल जीतकर रिकार्ड बनाया। बिदू शर्मा को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। प्रताप सिंह ने ड्रिल के विषय में जानकारी दी। तजिदर सिंह ने मैप रीडिग एवं सुनील ने स्वास्थय रक्षा पर विचार रखे। इन उपलब्धियों के लिए प्रिसिपल नीरू चड्ढा ने इन विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और प्राध्यापकों को शुभकामनाएं एवं मुबारकबाद दी।