थॉमस मसीह को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा पंजाब का प्रधान बनाने की मांग
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रतिनिधियों और मसीह भाईचारे की बैठक हुई।
संवाद सहयोगी, बटाला : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रतिनिधियों और मसीह भाईचारे की बैठक हुई। इसमें थॉमस मसीह उप प्रधान अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा पंजाब को राज्य का प्रधान नियुक्त करने की भाजपा हाईकमान से अपील की गई। इसमें बड़ी गिनती में मसीह भाईचारे के अलावा रविदर मसीह अल्पसंख्यक मोर्चा पंजाब के जनरल सचिव और अमानत मसीह जिला प्रधान होशियारपुर अल्पसंख्यक मोर्चा ने कहा कि सैमसन बबलू के देहांत के बाद अब पंजाब मे मसीह भाईचारे की अध्यक्षता थॉमस मसीह ही कर सकते हैं। प्रतिनिधियों ने कहा कि थॉमस मसीह एक अच्छा नेता है, जिनके साथ समूचे पंजाब का मसीह भाईचारा खड़ा है। इस मौके पर अमानत मसीह, सोमा मसीह जंडवाल, जनकार मसीह, खुरशीद मसीह, सुखराज मसीह, लखविदर मसीह, ऊषा रानी, गुलशन मसीह, मंगत मसीह, प्रेम मसीह, दीपू मसीह, वारिस मसीह, गगन मसीह, बब्बू मसीह, राहुल मसीह, मिटा मसीह व अन्य मौजूद थे।