पर्यावरण संरक्षण के लिए मनाएं ग्रीन दीवाली : बलकार अत्री
सरकारी प्राइमरी स्कूल मदारपुर में दीवाली का त्यौहार स्कूल इंचार्ज बलकार अत्री की अध्यक्षता में स्टाफ व बच्चों के सहयोग से मनाया गया।
संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : सरकारी प्राइमरी स्कूल मदारपुर में दीवाली का त्यौहार स्कूल इंचार्ज बलकार अत्री की अध्यक्षता में स्टाफ व बच्चों के सहयोग से मनाया गया। इस दौरान बच्चों में पेटिग प्रतियोगिता करवाई गई। जिसमें बच्चों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। बच्चों को सत्य के मार्ग पर चलने व दीवाली के बारे में जानकारी दी।
बलकार अत्री ने कहा कि दीवाली का पर्व खुशियों का पर्व है। इसे मिलजुलकर मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को दूषित होने से रोकने के लिए पटाखे रहित ग्रीन दीवाली मनानी चाहिए। अध्यापक पूनम हंस ने कार्यक्रम करवाने पर विशेष भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर आने वाले बच्चों को कापियां देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रानी देवी, सृष्टा देवी, प्रियंका आदि उपस्थित थे।