Move to Jagran APP

भर्ती समय जाली सर्टिफिकेट लगाने वाला सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज

थाना सिविल लाइन की पुलिस ने भर्ती समय जाली सर्टिफिकेट पेश करने वाले सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारी के खिलाफ शुक्रवार को धोखाधड़ी के मामला दर्ज किया गया है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 06:15 PM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 06:15 PM (IST)
भर्ती समय जाली सर्टिफिकेट लगाने वाला सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज
भर्ती समय जाली सर्टिफिकेट लगाने वाला सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज

संवाद सहयोगी बटाला : थाना सिविल लाइन की पुलिस ने भर्ती समय जाली सर्टिफिकेट पेश करने वाले सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारी के खिलाफ शुक्रवार को धोखाधड़ी के मामला दर्ज किया गया है।

loksabha election banner

पुलिस को भेजी शिकायत पत्र में मलूक सिंह पुत्र शिगारा सिंह निवासी न्यू हरनाम नगर बखेवाल ने बताया कि रिटायर्ड पीएचसी विजय कुमार पुत्र दीवान चंद निवासी न्यू हरनाम नगर बखेवाल बटाला ने अपनी भर्ती समय दसवीं का जाली सर्टिफिकेट पेश किया था। जिसमें उसकी जन्मतिथि दो मार्च 1972 लिखी हुई थी। जबकि उसकी असली जन्मातिथि दस मार्च 1958 है। उक्त मामले की जांच एसपी इंवेस्टिगेशन बटाला व आईजी बॉर्डर रेंज अमृतसर द्वारा किए जाने के बाद एसएसपी बटाला के आदेशों पर उक्त सेवानिवृत्त पीएचसी विजय कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया।

उधर एसएसपी बटाला रछपाल सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें सूचना प्राप्त हुई कि रिटायर्ड पुलिस कर्मचारी ने जाली सर्टिफिकेट तैयार कर पुलिस में भर्ती हुआ था। जिसके चलते जाली सर्टिफिकेट की जांच कर रिटायर्ड पुलिस कर्मचारी के खिलाफ थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज किया गया। उन्होने बताया कि अगर कोई जाली सर्टिफिकेट बनाकर पुलिस में भर्ती होने के बारे में कोई सूचना प्राप्त हुई तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।-संजय तिवारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.