रंजिशन युवक को किया घायल
थाना सिटी की पुलिस ने रंजिशन मारपीट करने के आरोप में पांच व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Oct 2020 07:35 PM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2020 07:35 PM (IST)
संवाद सहयोगी, बटाला : थाना सिटी की पुलिस ने रंजिशन मारपीट करने के आरोप में पांच व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना सिटी के जांच अधिकारी एसआइ सुखदेव सिंह ने बताया कि उन्हें साजन निवासी बैंक कालोनी ने शिकायत में बताया कि वह अपने दादी की क्रिया पर अपने बड़े पापा का घर जा रहा था। जब वह वाटर सप्लाई पंप बैंक कालेानी पहुंचा तो पांच लोगों ने हथियारों के साथ उन पर हमला कर दिया। पुलिस ने कमलप्रीत सिंह, तरसेम, सुखमन, परवेश, विकास वासियाना बैंक कालोनी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें