सदस्यता अभियान के तहत न्यू नौशहरा में लगाया कैंप
भाजपा की ओर से शुरू किए सदस्यता अभियान 2019 के तहत शक्ति केंद्र इंचार्ज पुष्पिदर सिंह की अध्यक्षता में कैंप लगाया गया।
संवाद सहयोगी, दीनानगर : भाजपा की ओर से शुरू किए सदस्यता अभियान 2019 के तहत शक्ति केंद्र इंचार्ज पुष्पिदर सिंह की अध्यक्षता में कैंप लगाया गया। इसमें विशेष रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता बीडी धुप्पड़ उपस्थित हुए। इस दौरान लोगों को भाजपा की उपलब्धियों को लोगों के समक्ष रखा गया।
बीड़ी धुप्पड़ ने बताया कि भाजपा के सदस्यता अभियान कैंप के माध्यम से लोगों में सदस्यता को लेकर भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की ओर से अपने 70 दिनों के कार्यकाल में मात्र देश को तीन बड़ी उपलब्धियां दिलवाई हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने झूठ का सहारा लेकर पैर तो पसारे हैं लेकिन, अब उनके उल्टे दिन शुरू हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार की ओर से अपने एक भी वायदे को पूरा नही किया गया। ऐसे में लोग कांग्रेस की झूठी नीतियों से पूरी तरह से वाकिफ हो चुके हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने के साथ-साथ विकास कार्यों को करवाने वाली पार्टी है, ऐसे में इसका अधिक से अधिक सहयोग करें।