पंजाब के गुरदासपुर में BSF को बड़ी सफलता, खेतों से पाकिस्तानी ड्रोन बरामद; DJI Mavic 4 Pro मॉडल के रूप में हुई पहचान
सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने गुरदासपुर में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास धान के खेत से एक पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किया है।
-1791550026137_m.webp)
गुरदासपुर में खेतों से पाकिस्तानी ड्रोन बरामद। फोटो जागरण
HighLights
BSF ने गुरदासपुर में भारत-पाकिस्तान सीमा से ड्रोन बरामद किया।
बरामद ड्रोन DJI Mavic 4 Pro मॉडल का बताया जा रहा है।
खुफिया सूचना पर BSF की 27 बटालियन ने अभियान चलाया।
संवाद सहयोगी, कलानौर (गुरदासपुर)। सीमावर्ती जिला गुरदासपुर की भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात BSF के सेक्टर गुरदासपुर के अंतर्गत आती 27 बटालियन के जवानों ने धान के खेतों से ड्रोन बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार BSF की खुफिया शाखा (G-ब्रांच) की सूचना पर BOP चंदूवडाला के जवानों ने सर्च अभियान चलाया।
इस दौरान गांव रोसे के किसान सुखदेव सिंह के धान के खेत से एक ड्रोन बरामद किया गया। बरामद हुए ड्रोन का मॉडल DJI Mavic 4 Pro बताया जा रहा है। BSF द्वारा ड्रोन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। ड्रोन बरामद होने के बाद जवानों द्वारा इलाके में बारीकी से सर्च अभियान भी चलाया जा रहा है।
