Move to Jagran APP

शादी के मंडप में बैठी रही दुल्हन, नहीं आया दूल्‍हा, फिर हुआ चौंकाने वाला खुलासा

गुरदासपुर में शादी के समारोह में दुल्‍हन मंडप में बैठकर दूल्‍हे का इंतजार करती रही लेकिन वह नहीं आया। बाद में पता चला कि दूल्‍हा घर बंद कर परिवार सहित कहीं भाग गया है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Mon, 30 Sep 2019 09:25 AM (IST)Updated: Mon, 30 Sep 2019 06:40 PM (IST)
शादी के मंडप में बैठी रही दुल्हन, नहीं आया दूल्‍हा, फिर हुआ चौंकाने वाला खुलासा
शादी के मंडप में बैठी रही दुल्हन, नहीं आया दूल्‍हा, फिर हुआ चौंकाने वाला खुलासा

गुरदासपुर, जेएनएन। यहां एक शादी समारोह में अजीब वाक्‍या हुआ। दुल्‍हन शादी के मंडप में तैयार हो कर दूल्‍हे का इंतजार करती रही, लेकिन वह नहीं आया। वधू पक्ष वाले कई घंटे तक बरात और दूल्‍हे का इंतजार करते रहे, लेकिन वे नहीं पहुंचे। लड़की के परिजन इसके बाद दूल्‍हे के घर पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। घर में ताला लगा था और दूल्‍हा व उसका परिवार नदारत था। दरअसल युवक व युवती में सात साल से प्रेम संबंध था और इसके बाद उनकी शादी तय हुई थी। दूल्‍हा और उसके परिजनों के मोबाइल फोन भी थे। पांच घंटे इंतजार करने के बाद लड़की पक्ष वालों ने थाना सिटी पुलिस को मामले की शिकायत दी।

loksabha election banner

सात साल से प्रेम करने वाले युवक ने शादी के दिन दिया धोखा, घर में ताला लगाकर हुआ फरार

घटना गुरदासपुर शहर की है। दोनों के परिजन यहीं रहते हैं। लड़का और लड़की में सात साल से प्रेम संबंध चल रहा था। एक मंदिर में रविवार सुबह 11 बजे बरात आनी थी। इंतजार करते-करते तीन बज गए। बरात न पहुंचने पर परिजनों ने लड़के वालों को फोन मिलाना शुरू कर दिया, लेकिन हर बार फोन स्विच ऑफ आया।

इंतजार और बढऩे लगा तो संदेह भी गहराने लगा। फिर लड़की वालों को पता चला कि युवक और उसका परिवार घर को ताला लगाकर कहीं चला गया है। पांच घंटे इंतजार करने के बाद लड़की वालों ने थाना सिटी में शिकायत दर्ज करवा दी।

लड़के का चाचा शादी को लेकर नहीं था राजी

लड़का और लड़की ने आपस में जीने-मरने की कस्में भी खाई हुई थीं, लेकिन लड़के का चाचा इन दोनों की शादी को लेकर राजी नहीं था। इस कारण लड़की पक्ष को भी डर था कि कहीं ऐन मौके पर धोखा न मिल जाए और वही हुआ। शादी न करने की मजबूरी क्या रही, किस वजह से यह शादी नहीं हो पाई, इस मामले को लेकर थाना सिटी पुलिस जांच में जुटी हुई है।

एक दिन पहले हुआ था शगुन

लड़की के घर उसके रिश्तेदार, भाई शगुन लगाकर अगले दिन बरात की तैयारियां कर रहे थे। आर्थिक पक्ष से कमजोर होने के चलते शादी मंदिर में होने वाली थी। लड़का भी एक दिन पहले शगुन में भी शामिल हुआ था।

'' लड़की पक्ष ने शिकायत दर्ज करवा दी है। लड़के के परिजनों को ढूंढने के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है, जल्द ही उन्हें काबू करके विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। अगर लड़का शादी करता है तो मामला खत्म हो जाएगा, नहीं तो कानूनी रूप से कार्रवाई की जाएगी।

                                                                                                        - कुलवंत सिंह, थाना सिटी प्रभारी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.