ओवरलोडिग का खेल, लील रहा मानव जिदगियां
सीमावर्ती कस्बा बहरामपुर में इन दिनों ओवरलोडिड वाहनों का खूनी खेल चल रहा है। जिस पर शिकंजा कसने में पुलिस प्रशासन बिल्कुल फेल साबित हुआ है।
शमशेर मिन्हास, बहरामपुर
सीमावर्ती कस्बा बहरामपुर में इन दिनों ओवरलोडिड वाहनों का खूनी खेल चल रहा है। जिस पर शिकंजा कसने में पुलिस प्रशासन बिल्कुल फेल साबित हुआ है। ज्ञात रहे कि ओवरलोडिड वाहनों के कारण गत वर्ष दो नौजवानों की जान गई थी। इसके बाद भी पुलिस प्रशासन ओवरलोडिड वाहनों पर रोक नहीं लगा पाया।
गौरतलब है कि बहरामपुर क्षेत्र में ओवरलोडिड वाहनों के कारण लोगों में दहशत रहती है। ओवरलोडिड वाहन पुलिस की नजरों के सामने से खुलेआम गुजरते हैं। जिनको रोकना पुलिस जरूरी नहीं समझती। जबकि पुलिस अधिकारी अपने कार्यालय में ही बैठकर कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं। उधर, ओवरलोडिड वाहन आए दिन किसी न किसी व्यक्ति को अपनी चपेट में लेकर मानव जीवन लील रहे हैं। यहां तक कि क्षेत्र की सड़कें भी पूरी तरह से धंस चुकी हैं। यहां से गुजरना लोगों के लिए काफी कठिन हो गया है।
पुलिस की मिलीभगत से चल रहे ओवरलोडिड वाहन
क्षेत्र के लोगों का पुलिस प्रशासन पर आरोप है कि ओवरलोडिड वाहन पुलिस की कथित मिलीभगत से सरेआम चल रहे हैं। यही कारण है कि पुलिस ओवरलोडिड वाहनों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही। उधर पुलिस अधिकारी का कहना है कि उनके क्षेत्र में ओवरलोडिड वाहनों के गुजरने की बिलकुल अनुमति नहीं है। जबकि रोजाना ओवरलोडिड वाहन उनके सामने से गुजरते हैं। क्षेत्र के लोग ओवरलोडिड वाहनों के कारण बहुत मुश्किल में है।
गत वर्ष हादसों में दो युवकों की गई थी जान
गौरलतब है कि बहरामपुर क्षेत्र में ओवरलोडिड वाहनों का खूनी खेल चल रहा है। गत वर्ष ओवरलोडिड वाहनों ने विभिन्न हादसों में दो नौजवानों की जान लील ली थी। इस कारण गुस्साए लोगों ने ओवरलोडिड वाहनों पर रोक लगाने की मांग भी की थी। लेकिन ओवरलोडिड वाहनों का आ चलना लगातार जारी है। जिस पर पुलिस प्रशासन अभी तक नकेल नहीं कस पाया है।
सड़कें धस्सी, हादसे बड़े
क्षेत्र में ओवरलोडिड वाहनों के कारण सड़कें पूरी तरह से धंस चुकी हैं। बड़े-बड़े गड्ढों ने राहगीरों को ओर भी मुश्किल में डाला हुआ है। यहां ओवरलोडिड वाहन लोगों की जान से खेल रहे हैं, वहीं सड़कें टूटी होने के कारण राहगीरों व दोपहिया चालकों को परेशानी में डाल दिया है। लोगों ने एसएसपी गुरदासपुर से मांग की है कि ओवरलोडिड वाहनों पर नकेल कसी जाए।
ओवरलोडिड वाहनों पर की जाएगी सख्त कार्रवाई : एसएचओ
थाना बहरामपुर के एसएचओ सोनमदीप कौर ने कहा कि मामला उनके ध्यान में आ गया है। यदि कोई भी ओवरलोडिड वाहन उनके क्षेत्र से गुजरता है तो वह उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाएंगी। क्षेत्र में किसी को भी भारी वाहन लेकर गुजरने की अनुमति नहीं है। ऐसा करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
ओवरलोडिड गाडि़यों को करेंगे इंपाउंड : आरटीओ
आरटीओ बलदेव रंधावा ने कहा कि अगर इस क्षेत्र से ओवरलोडिड वाहन गुजरते हैं तो लोगों की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए विभाग जल्द ऐसे चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा।