कांग्रेसियों ने खूनदान कर राजीव गांधी का जन्मदिन मनाया
कांग्रेस भवन में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के 75वें जन्मदिन पर खूनदान कैंप लगाया गया।
By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Aug 2019 06:31 PM (IST)Updated: Thu, 22 Aug 2019 06:31 PM (IST)
जागरण संवाददाता, गुरदासपुर : कांग्रेस भवन में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के 75वें जन्मदिन पर खूनदान कैंप लगाया गया। कांग्रेस कमेटी जिला गुरदासपुर के प्रधान रोशन जोसफ के निर्देशों पर समूह पदाधिकारियों ने खून दान किया और राजीव गांधी का जन्म दिवस मनाया। कांग्रेसी वर्करों ने बड़े उत्साह से 20 यूनिट रक्त इकट्ठा किया। इस मौके पर सुशीला महाजन,कमल खोखर, राजू घराला, सुदेश कुमार, हरभजन सिंह, रछपाल सिंह, अशोक कुमार, शाम लाल, अशोक कुमार, लाल मसीह, राकेश मसीह, गुरविदर लाल, सेवा सिंह, लखविदर शर्मा, धर्मपाल, जतिदर सिंह आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें