भाजपाइयों ने निकाली संकल्प यात्रा
भाजपा शहरी मंडल ने महात्मा गांधी की जयंती को समर्पित संकल्प यात्रा मंडल प्रधान संदीप ठाकुर के नेतृत्व में निकाली।
संवाद सहयोगी, दीनानगर : भाजपा शहरी मंडल ने महात्मा गांधी की जयंती को समर्पित संकल्प यात्रा मंडल प्रधान संदीप ठाकुर के नेतृत्व में निकाली। इसमें विशेष रूप से नगर कौंसिल के प्रधान राकेश महाजन और भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. प्रदीप शर्मा पहुंचे। सभी भाजपा कार्यकर्ता दशहरा ग्राउंड में इकट्ठे हुए। अलग-अलग वक्ताओं ने गांधी जी के बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।
मंडल प्रधान संदीप ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने यह संकल्प लिया है कि देश को भ्रष्टाचार, गरीबी, आतंकवाद, जातिवाद आदि से मुक्ति दिलावकर स्वच्छ व नई दिशा वाला बनाना है। उन्होंने कहा कि शहीदों की कुर्बानियों को भी सही श्रद्धांजलि है कि उन शहीदों के सपने वाला देश बनाया जाए। इस मौके पर संजीव शर्मा,सोनू महाजन, चैन सिंह, गुरदेव सिंह, विजय कुमार, जोगिदर पाल महाजन आदि उपस्थित थे।