भाजयुमो ने कांग्रेस के मंत्रियों और विधायकों का घर घेरा
जहरीली शराब पीने से अमृतसर तरनतारन और गुरदासपुर जिलों मे कई लोगों की मौत के मामले में भाजपा युवा मोर्चा ने शुक्रवार को कांग्रेस के विधायकों और मंत्रियों के घरों का घेराव कर प्रदर्शन किया।
जागरण संवाददाता, गुरदासपुर : जहरीली शराब पीने से अमृतसर, तरनतारन और गुरदासपुर जिलों मे कई लोगों की मौत के मामले में भाजपा युवा मोर्चा ने शुक्रवार को कांग्रेस के विधायकों और मंत्रियों के घरों का घेराव कर प्रदर्शन किया। दीनानगर में कैबिनेट मंत्री अरुणा चौधरी, कादियां में मंत्री तृप्त राजिंदर बाजवा, गुरदासपुर में विधायक बरिदरमीत सिंह पाहड़ा के घरों के बाहर प्रदर्शन किया।
यहां विधायक बरिदरमीत सिंह पाहड़ा के आवास का युवा मोर्चा भाजपा के जिलाध्यक्ष करुण शर्मा के नेतृत्व में घेराव किया गया। प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष परमिदर सिंह गिल ने कार्यक्रम के उचित प्रबंधों व देखरेख के लिए गुरदासपुर में सुधीर महाजन, दीनानगर में सुखदेव सिंह थम्मन, कादियां में गौरव राजपूत और डेरा बाबा नानक में हरविदर मल्ली जैसे वरिष्ठ भाजपा नेताओं की जिम्मेदारी लगाई। करुण शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री के खुद के पास मंत्रालय होने के बावजूद ऐसी घटना होना निदनीय है। मुख्यमंत्री अमरिदर सिंह ने 2017 में चुनाव प्रचार के समय पवित्र गुटका साहिब पकड़ कर तख्त श्री दमदमा साहिब की तरफ हाथ कर सौगंध खाकर चार सप्ताह में नशा खत्म करने की बात केवल राजनीतिक लाभ प्राप्त करने के मकसद से कही थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार घर-घर नौकरी देने का वादा भूल कर घर-घर नशा पहुंचा मौत देने का काम कर रही है।
सुधीर महाजन ने कहा कि केंद्र सरकार गरीबों के लिए मुफ्त अनाज दे रही है। वही पंजाब की सरकार अनाज को लोगों तक पहुंचाने की बजाए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं तक पहुंचा रही है। प्रदर्शन में प्रीतम राजा, राज चौहान, शिवप्रसाद, ध्रुव महाजन, दिलशेर कपिल, जगदीप सिंह, साजन कुमार, अजय शर्मा, सुखविदर सिंह,सुखप्रीत सिंह, गुरमुख सिंह,उमेश्वर महाजन, अमनदीप सिंह,गगन शर्मा, रमन कुमार, विनोद कुमार आदि युवा मोर्चा भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।