बहरामपुर में निकाली संकल्प यात्रा
भाजपा मंडल के वर्करों ने गांधी जयंती के उपलक्ष्य में गांव पनियाड़ से संकल्प यात्रा निकाली।
By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Nov 2019 04:57 PM (IST)Updated: Sun, 17 Nov 2019 04:57 PM (IST)
संवाद सूत्र, बहरामपुर : भाजपा मंडल के वर्करों ने गांधी जयंती के उपलक्ष्य में गांव पनियाड़ से संकल्प यात्रा निकाली। इसमें भाजपा जिला कार्यकारिणी के सदस्य रवि मोहन मुख्य मेहमान के रूप में शामिल हुए। ब्लॉक समिति दीनानगर के पूर्व चेयरमैन ठाकुर जगतार सिंह व पूर्ण सिंह ने शिरकत की। रवि मोहन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जा रहे कार्यो की विदेशों में भी सराहना की जा रही है। उन्होंने कहा कि जबसे मोदी ने देश की कमान संभाला ही। देश बुलंदियों को छू रहा है। इस मौके पर जसविदर सिंह, पूर्ण सिंह, सुरमोदीन, मोहन सिंह, प्रदीप गिल, रकेश सिंह, सलिदर कुमार, पवन कुमार, रोहन, भोला, सौपी, लक्ष्मी, नरिदर आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें