Move to Jagran APP

भूपिंदर सिंह और रणवीर सिंह महासचिव नियुक्त

भाजपा जिला गुरदासपुर इंचार्ज अनिल रामपाल और जिलाध्यक्ष परमिदर सिंह गिल से विचार विमर्श के बाद मंडल प्रधान भीष्म सिंह बिट्टू ने बहरामपुर मंडल की टीम की घोषणा की।

By JagranEdited By: Published: Fri, 07 Aug 2020 04:52 PM (IST)Updated: Fri, 07 Aug 2020 04:52 PM (IST)
भूपिंदर सिंह और रणवीर सिंह महासचिव नियुक्त
भूपिंदर सिंह और रणवीर सिंह महासचिव नियुक्त

संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : भाजपा जिला गुरदासपुर इंचार्ज अनिल रामपाल और जिलाध्यक्ष परमिदर सिंह गिल से विचार विमर्श के बाद मंडल प्रधान भीष्म सिंह बिट्टू ने बहरामपुर मंडल की टीम की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश व लोगों के हितों के लिए लिए जा रहे फैसलों से काफी लोग प्रभावित हो रहे हैं। इसके चलते बड़ी मात्रा में लोग भाजपा के साथ जुड़ रहे हैं। शुक्रवार को बहरामपुर मंडल की ओर से की गई नियुक्तियां में भूपिंदर सिंह बैंस व रणवीर सिंह भानु को महासचिव नियुक्त किया गया है।

prime article banner

कैप्टन सुभाष चंद्र को सीनियर वाइस प्रधान, नरेंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह, नारायण सिंह, जवाहर लाल, सुरेंद्र सिंह को वाइस प्रधान नियुक्त किया गया। इसके अलावा दिवाकर सिंह, जसवंत लाल, सुनीता देवी, गुरनाम सिंह, राजेश कुमार को सचिव बनाया गया। वहीं विनोद को मण्डल मीडिया प्रभारी व करण सिंह को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। मुकेश शर्मा, जगदीप सिंह, रूपलाल, सज्जू राम, सोहन सिंह, जगीर सिंह, देवराज, प्रकाश मसीह, सुरेश कुमार, नरेंद्र कुमार, संजीव कुमार, प्रताप सिंह, अश्वनी सैनी, फतेह सिंह, ओम प्रकाश, बेबी भगत, प्रेम प्रकाश, बलवान सिंह, पवन कुमार, परमजीत सैनी, ठाकुर जोध सिंह, जसविदर सिंह बबलू, रिटायर्ड डीएसपी कमल सिंह, संजीव शर्मा, शिवबीर सिंह राजन, बलविदर सिंह बिट्टू, संसार सिंह, सुदेश शर्मा को सदस्य नियुक्त किया गया। मंडल प्रधान भीष्म सिंह ने कहा कि जिला गुरदासपुर प्रधान परमिदर गिल के नेतृत्व में भाजपा एक मजबूत पार्टी बनकर सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य करवाए जाने से राम भक्तों में खुशी की लहर दौड़ गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.