भाजपाइयों ने पीएम का जन्मदिन मनाया
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया गया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Sep 2020 03:19 PM (IST)Updated: Fri, 18 Sep 2020 03:19 PM (IST)
जागरण संवाददाता, गुरदासपुर : भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया गया। गीता भवन रोड पर मनाए गए जन्मदिन पर विशेष तौर पर सांसद सन्नी देयोल के पीए पंकज ने पहुंच कर भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजय वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र को समर्पित होकर कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि जब से केंद्र में भाजपा सरकार सत्ता में आई है, तब से ही देश उन्नति के रास्ते पर चल रहा है। इस मौके पर हरदीप सिंह रियाड़, हरजीत सिह बगगा, अटल शर्मा, विवेक गुप्ता, राकेश महाजन और राहुल आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें