पार्टी को मजबूत बनाने का वर्करों को दिया मंत्र
मोदी सरकार द्वारा पंजाब की लगभग आधी आबादी के लिए भेजे गए तीन महीने के राशन को जनता तक पहुंचाने के लिए भाजपा पार्षदों और कार्यकर्ताओं को संघर्ष करना होगा। पंजाब सरकार की कथनी और करनी में बहुत बड़ा फर्क है।
संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : मोदी सरकार द्वारा पंजाब की लगभग आधी आबादी के लिए भेजे गए तीन महीने के राशन को जनता तक पहुंचाने के लिए भाजपा पार्षदों और कार्यकर्ताओं को संघर्ष करना होगा। पंजाब सरकार की कथनी और करनी में बहुत बड़ा फर्क है। ये विचार भाजपा के जिलाध्यक्ष परमिदर सिंह गिल ने उनकी अध्यक्षता में हो रही गुरदासपुर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और पार्षदों से मीटिग के दौरान कहे। इस दौरान गुरदासपुर भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए भाजपा जिला गुरदासपुर इंचार्ज अनिल रामपाल विशेष तौर पर पहुंचे।
जिला प्रभारी ने पार्टी को आगे ले जाने के लिए सभी से सुझाव मांगे और पार्टी की मजबूती के लिए सभी को मिलकर काम करने के लिए कहा। जिला महामंत्री कमलजीत चावला, विजय शर्मा, मंडल प्रधान पवन शर्मा, जिला सचिव प्रवीण कुमार, जिला सचिव एवं पार्षद हरजीत सिंह बग्गा, पूर्व जिला महामंत्री अरुण बिट्टा, पूर्व जिला महामंत्री विजय वर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता नरेंद्र डोगरा, भाजपा नेता जतिदर परदेसी, भाजपा नेता एवं पार्षद विकास गुप्ता, पार्षद सुधीर महाजन, मण्डल जनरल सेक्रेटरी प्रीतम राजा, कुणाल गुप्ता, पार्षद हरदीप रियाड, संतोष रियाड, पार्षद रजिद्र सिंह बैंस, राम लाल, सतीश महाजन, आइटी सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष पंडित विनोद कालिया, कैशियर जसबीर सिंह, करुण शर्मा, जिला मीडिया सह प्रभारी अतुल महाजन, राज चौहान, ध्रुव महाजन आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।