Move to Jagran APP

भाजपा के सदस्यता अभियान को काफी समर्थन : मित्तल

भाजपा का संगठन पर्व सदस्यता अभियान लोगों के भारी जनसमर्थन से सफल रहा।

By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Aug 2019 04:50 PM (IST)Updated: Tue, 27 Aug 2019 04:50 PM (IST)
भाजपा के सदस्यता अभियान को काफी समर्थन : मित्तल
भाजपा के सदस्यता अभियान को काफी समर्थन : मित्तल

संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : भाजपा का संगठन पर्व सदस्यता अभियान लोगों के भारी जनसमर्थन से सफल रहा। उक्त विचार भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष बाल कृष्ण मित्तल ने एक प्रेस नोट जारी करते हुए व्यक्त किए। मित्तल ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा चलाई गई जन भलाई योजनाओं के कारण आज समाज का हर वर्ग भाजपा के साथ जुड़ना चाहता है। इनमें उज्जवला योजना और आयुष्मान भारत योजना जिसे पंजाब में अब सरबत बीमा योजना का नाम दिया गया है प्रमुख रही। इसमें आयुष्मान भारत योजना के तहत हर परिवार को पांच लाख का हेल्थ बीमा हर साल मिलता है। मोदी सरकार की इस योजना से अब कोई गरीब पैसों की कमी से इलाज के लिए नहीं तरसेगा। हालांकि पंजाब में यह योजना पंजाब सरकार द्वारा इसके शुरू होने के एक साल बाद शुरू की गई।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि पार्टी के सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा के हर कार्यकर्ता ने बहुत मेहनत की। पार्टी ने हर कार्यकर्ता को 25 सदस्यों को भाजपा परिवार के साथ जोड़ने का जो लक्ष्य दिया था। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उससे कहीं बढ़ चढ़कर इस सदस्यता अभियान में अपना योगदान दिया। इसमें भाजपा जिला कार्यकारिणी मेंबर यशपाल का योगदान सराहनीय रहा, जिन्होंने करीब 1800 लोगों को भाजपा का सदस्य बनाया। इस मौके पर भाजपा सोशल मीडिया, आइटी के जिला प्रभारी पंडित विनोद कालिया, जिला कार्यकारिणी मेंबर यशपाल, गुरइकबाल सिंह माहल सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.