Move to Jagran APP

सुप्रीम फैसले पर राहुल मांगे माफी

राफेल डील पर याचिका खारिज करने के बाद भाजपा के नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया। वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रधान राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए कई तरह के तंज कसे। भाजपा पार्षद व भाजयुमो के प्रदेश सचिव विनय महाजन व प्रदेश भाजपा इंडस्ट्री सेल के उपाध्यक्ष अजय ने पत्रकार वार्ता में कहा कि कांग्रेस पार्टी की नींव ही झूठ पर बनी हुई है। अगर राहुल गांधी का जमीर जागता है तो वह देश की जनता को गुमराह करने और सेना के मनोबल को कम करने पर माफी मांगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने विदेशों में जाकर मीडिया के समक्ष राफेल डील पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर गलत शब्दावली का इस्तेमाल किया था, जोकि निंदनीय हैं। राहुल को तो पांच राज्यों में हुए चुनावों के परिणाम से पहले ईवीएम में खराबी नजर आती थी। लेकिन अब तो उनकी पार्टी की तीन राज्यों में जीत हुई हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मुख्य लक्ष्य जनता को गुमराह करना हैं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Dec 2018 03:44 PM (IST)Updated: Fri, 14 Dec 2018 03:44 PM (IST)
सुप्रीम फैसले पर राहुल मांगे माफी
सुप्रीम फैसले पर राहुल मांगे माफी

संवाद सहयोगी, बटाला : राफेल डील पर याचिका खारिज करने के बाद भाजपा के नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया। वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रधान राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए कई तरह के तंज कसे। भाजपा पार्षद व भाजयुमो के प्रदेश सचिव विनय महाजन व प्रदेश भाजपा इंडस्ट्री सेल के उपाध्यक्ष अजय ने पत्रकार वार्ता में कहा कि कांग्रेस पार्टी की नींव ही झूठ पर बनी हुई है। अगर राहुल गांधी का जमीर जागता है तो वह देश की जनता को गुमराह करने और सेना के मनोबल को कम करने पर माफी मांगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने विदेशों में जाकर मीडिया के समक्ष राफेल डील पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर गलत शब्दावली का इस्तेमाल किया था, जोकि निंदनीय हैं। राहुल को तो पांच राज्यों में हुए चुनावों के परिणाम से पहले ईवीएम में खराबी नजर आती थी। लेकिन अब तो उनकी पार्टी की तीन राज्यों में जीत हुई हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मुख्य लक्ष्य जनता को गुमराह करना हैं।

loksabha election banner

अपने गिरेबान में झांके कांग्रेस : अजय

प्रदेश भाजपा इंडस्ट्री सेल के उपाध्यक्ष अजय ने कहा कि कांग्रेस द्वारा सुप्रीम कोर्ट पर राफेल डील में हुए भ्रष्टाचार पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व भाजपा लीडरशिप पर जो आरोप लगाए थे, उन आरोपों के आधार पर लगी याचिका खारिज होने से कांग्रेस का असली चेहरा सामने आ गया। कांग्रेस पार्टी के नेतागण जो हर समय झूठ बोलते हैं और खुद घोटाले करने में शामिल हैं। वे लोगप्रधानमंत्री मोदी को भ्रष्ट बताते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को प्रधानमंत्री मोदी के साथ-साथ जनता व सेना से माफी मांगनी चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.