विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab News: आतंकी हमलों पर विवादित बयान देने पर बुरे फंसे भाजपा नेता, बाद में हुआ गलती का एहसास

Published: Tue, 30 Jul 2024 09:16 AM (GMT+05:30)

Punjab News भाजपा नेता श्वेत मलिक ने आतंकी हमलों पर विवादित बयान दिया है। वहीं बाद में उन्‍हें अपनी गलती ...और पढ़ें

मलिक ने आतंकी हमलों को कहा छिटपुट घटना
मलिक ने आतंकी हमलों को कहा छिटपुट घटना

HighLights

  1. भाजपा नेता मलिक ने केंद्र सरकार की गिनवाईं उपलब्धियां
  2. रूस की फौज से भारतीय युवकों को लाने का प्रयास जारी: मलिक

जागरण संवाददाता, बटाला (गुरदासपुर)। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व राज्यसभा सदस्य श्वेत मलिक सोमवार को बटाला पहुंचे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों (Jammu Kashmir Terror Attacks) पर पिछले महीने से हो रहे आतंकी हमलों को छिटपुट घटना बता दिया।

केंद्र सरकार ने सीमाएं सील कर बढ़ाई देश की सुरक्षा: भाजपा नेता

पत्रकारों ने इस पर सवाल खड़े किए तो उनको गलती का अहसास हुआ और उन्होंने बात को टाल दिया। इसके बाद उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने सीमाएं सील कर देश की सुरक्षा को बढ़ाया है। पड़ोसी देशों के साथ लगती सीमा को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मजबूत किया है। देश के अंदर पाकिस्तान से घुसे आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए सुरक्षा बलों के जवान कार्रवाई कर रहे हैं।

पाकिस्‍तान के गैर इरादों पर कसी जा रही नकेल: मलिक

मलिक ने कहा कि पाकिस्तान की तरफ से कश्मीर में आतंकवाद का षड्यंत्र रचा जा रहा है, जिस पर केंद्र सरकार के दृढ़ इरादे से नकेल कसी जा रही है। श्वेत मलिक ने कहा कि रूस की फौज से भारतीय युवकों की वापसी के लिए भी प्रधानमंत्री प्रयास कर रहे हैं। सभी भारतीय युवक शीघ्र वापस देश लाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बजट में केंद्र सरकार ने हर वर्ग का ध्यान रखा। देश के विभिन्न प्रोजेक्टों के लिए करोड़ों की राशि रखी है।

यह भी पढ़ें: Punjab Crime: फिरोजपुर में पुलिस टीम पर हमला, महिला कर्मियों को भीड़ ने बाल पकड़कर घसीटा; दो आरोपी गिरफ्तार

देश के विकास के लिए केंद्र सरकार पूरी तरह समर्पित होकर काम कर रही है। देश के विकास के लिए कई अच्छी योजनाएं दी हैं। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री अश्वनी सेखड़ी, पूर्व विधायक बलविंदर सिंह लाडी, बटाला के जिला प्रधान हरसिमरत सिंह वालिया, पूर्व जिला प्रधान राकेश भाटिया भी उपस्थित रहे।