भाजपा के जिला सचिव ठाकुर प्रवीण चौधरी समर्थकों के साथ शिअद में शामिल
भारतीय जनता पार्टी के जिला सचिव भाजयुमो के पूर्व जिला प्रधान व नगर कौंसिल के पूर्व उपप्रधान ठाकुर प्रवीण चौधरी अपने समर्थकों के साथ शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो गए हैं।
संवाद सहयोगी, दीनानगर : भारतीय जनता पार्टी के जिला सचिव, भाजयुमो के पूर्व जिला प्रधान व नगर कौंसिल के पूर्व उपप्रधान ठाकुर प्रवीण चौधरी अपने समर्थकों के साथ शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो गए हैं। उनके साथ अकाली दल में शामिल होने वालों में भाजपा बीसी मोर्चा के जिला उपप्रधान संजीव सैनी, बहरामपुर मंडल के महासचिव जवाहर शर्मा, भारतीय जनता युवा मोर्चा के शहरी प्रधान अंकुर नैयर, उपप्रधान सन्नी ठाकुर, युवा मोर्चा के पूर्व जिला उपप्रधान लवली महाजन, पूर्व सचिव दीपक शर्मा, गांव तारूवाल के पूर्व सरपंच दिवाकर सिंह, अमनदीप सिंह, जगजीत लक्की, विशाल कुमार, शिवपाल सिंह, उत्तमदीप सिंह, विशाल सिंह, मुकुल शर्मा, निर्मल सिंह मान, विशालदीप सिंह, बाबी यादव, आशीष सैनी आदि शामिल हैं।
शिरोमणि अकाली दल के जिला प्रधान गुरबचन सिंह बब्बेहाली ने पार्टी में शामिल होने पर ठाकुर प्रवीण चौधरी व उनके समर्थकों का स्वागत करते हुए उन्हें सिरोपा पहना कर सम्मानित किया। जिला प्रधान बब्बेहाली ने कहा कि पार्टी में शामिल होने वालों को पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। इस मौके पर अकाली दल के जिला उपप्रधान दलबीर सिंह बिल्ला, शहरी प्रधान विजय महाजन, पुरानाशाला मंडल प्रधान सर्बजीत सिंह लालिया, बहरामपुर मंडल प्रधान जसविदर सिंह, दोरांगला मंडल प्रधान कुलविदर सिंह चिट्टी, कमलजीत चावला, आनंद किशोर, गुरदीप सिंह कोठेजट्टां, भूपिदर सिंह जकड़िया, बलकार सिंह, धर्मपाल सिंह दोदवां, कुलदीप सिंह नौशहरा, दलबीर सिंह सुलतानी, राम सिंह यूके, अनूप सिंह, जोगा सिंह, तेजवीर सिंह, सुरिदर सिंह, गुरनाम सिंह आदि उपस्थित थे।