भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य संतोष महाजन अकाली दल में शामिल
एक तरफ जहां नगर कौंसिल चुनावों की घोषणा हो चुकी है।
जागरण संवाददाता, गुरदासपुर : एक तरफ जहां नगर कौंसिल चुनावों की घोषणा हो चुकी है। वहीं नेताओं द्वारा पार्टी बदलने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। इसी कड़ी के तहत शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य संतोष महाजन ने भाजपा को अलविदा कहते हुए शिरोमणि अकाली दल (ब) के जिला प्रधान गुरबचन सिंह बब्बेहाली के नेतृत्व में अकाली दल का दामन थाम लिया।
जिला प्रधान गुरबचन सिंह बब्बेहाली ने कहा कि संतोष महाजन अकाली दल की नीतियों से खुश होकर भाजपा को छोड़कर अकाली दल में शामिल हुई है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल व पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब में जो सर्वपक्षीय विकास करवाया था, उसे प्रभावित होकर लोग विभिन्न पार्टियों को छोड़कर अकाली में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह ने झूठी कस्म खाकर सरकार बनाई, लेकिन सत्ता में आने के बाद अपने वादे पूरे नहीं किए। इस कारण प्रत्येक वर्ग के लोग उनसे दुखी हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि गुरदासपुर में सभी 29 वार्डों से पार्टी उम्मीदवार खड़े किए जाएंगे और जल्द ही सभी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी। संतोष महाजन ने कहा कि गुरबचन सिंह बब्बेहाली ने विधायक रहते हुए बिना किसी भेदभाव विकास कार्य करवाए थे। इससे प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा छोड़ अकाली दल में शामिल होने का फैसला किया।