भाजपा कोर कमेटी की बैठक में पार्टी संगठन की मजबूती पर जोर दिया
भारतीय जनता पार्टी पंजाब प्रधान अश्वनी शर्मा के दिशा-निर्देशों के तहत भाजपा जिला गुरदासपुर कोर कमेटी की बैठक जिलाध्यक्ष सरदार परमिदर सिंह गिल की अध्यक्षता में उनके निवास स्थान पर हुई।
संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : भारतीय जनता पार्टी पंजाब प्रधान अश्वनी शर्मा के दिशा-निर्देशों के तहत भाजपा जिला गुरदासपुर कोर कमेटी की बैठक जिलाध्यक्ष सरदार परमिदर सिंह गिल की अध्यक्षता में उनके निवास स्थान पर हुई। बैठक में जिला गुरदासपुर के नवनियुक्त इंचार्ज अनिल रामपाल विशेष तौर पर पहुंचे। भाजपा जिलाध्यक्ष ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। बीजेपी जिला गुरदासपुर कोर कमेटी की इस बैठक में पार्टी संगठन को ओर मजबूती देने के साथ-साथ भाजपा कार्यकर्ताओं को पेश आ रही मुश्किलों पर विस्तार से चर्चा की गई।
जिला प्रभारी अनिल रामपाल ने कहा कि बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत किए बिना आगे बढ़ना संभव नहीं। वहीं जिलाध्यक्ष परमिदर सिंह गिल ने बताया कि उनकी प्राथमिकता भाजपा को मजबूत बनाने और पार्टी की लोक भलाई नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की रहेगी। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर जिला गुरदासपुर में पार्टी को उस मुकाम तक ले जाएंगे,जिसकी वो हकदार है।
जिलाध्यक्ष गिल ने अनिल रामपाल को जिला इंचार्ज बनने पर बधाई देते हुए सिरोपा पहनाने के साथ साथ शाल भेंट करके सम्मानित किया। इस मौके पर जिला महामंत्री विजय शर्मा, जिला महामंत्री कमलजीत चावला,पूर्व जिला प्रधान,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रदेश भाजपा प्रवक्ता राकेश ज्योति,पूर्व जिला प्रधान एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बाल कृष्ण मित्तल,पूर्व चेयरपर्सन प्लानिग बोर्ड एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नीलम महंत,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शिवबीर सिंह राजन,ओबीसी मोर्चा पंजाब प्रधान रजिद्र बिट्टा आदि उपस्थित थे।