Move to Jagran APP

पंजाब में भाजपा के 13 लाख नए सदस्य बनाए

दीनानगर में भारतीय जनता पार्टी संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2019 के तहत कार्यशाला का आयोजन जिलाध्यक्ष बाल कृष्ण मित्तल की अध्यक्षता में किया गया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 18 Jul 2019 04:37 PM (IST)Updated: Thu, 18 Jul 2019 04:37 PM (IST)
पंजाब में भाजपा के 13 लाख नए सदस्य बनाए
पंजाब में भाजपा के 13 लाख नए सदस्य बनाए

जागरण संवाददाता, गुरदासपुर : दीनानगर में भारतीय जनता पार्टी संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2019 के तहत कार्यशाला का आयोजन जिलाध्यक्ष बाल कृष्ण मित्तल की अध्यक्षता में किया गया। इसमें अमृतसर के पूर्व मेयर बख्शी राम अरोड़ा विशेष तौर पर पहुंचे। जिला महामंत्री अरुण कुमार बिट्टा ने कहा इस कार्यशाला में 15 जुलाई से 20 जुलाई तक सभी शक्ति केंद्रों के इंचार्ज को इस सदस्यता अभियान की पूरी जानकारी दी जाएगी और 21 जुलाई से 30 जुलाई तक सभी शक्ति केंद्रों के इंचार्ज और कार्यकर्ता सभी बूथों पर हर घर तक जाकर डोर टू डोर इस सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाएंगे और सभी लोगों को भाजपा के जुड़ने के लिए प्रेरित करेंगे।

loksabha election banner

उन्होंने बताया कि पंजाब में 13 जुलाई तक भाजपा के सवा लाख नए सदस्य बन चुके हैं। पिछली बार से 20 फीसद ज्यादा सदस्य बनाने का अपना टारगेट पूरा करेगी। जिलाध्यक्ष बाल कृष्ण मित्तल ने कहा कि मोदी सरकार की जन भलाई नीतियों के कारण आज समाज का हर वर्ग भाजपा से जुड़ना चाहता है। इसी कारण भाजपा देश और दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। उन्होंने सभी लोगों को भाजपा से जुड़ने का आह्वान किया। वहीं बख्शी राम अरोड़ा ने कहा कि दो सांसदों से शुरू हुआ यह सफर आज 303 सांसदों तक पहुंच चुका है। यह सब पार्टी की नीतियों और कार्यकर्ताओं की मेहनत का ही नतीजा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जिसमें एक कार्यकर्ता भी पार्टी अध्यक्ष बन सकता है। इस मौके पर महामंत्री राजेश शर्मा, पंजाब कार्यकारिणी सदस्य रजिद्र बिट्टा, राकेश ज्योति, परमिदर गिल, दीनानगर मंडल प्रधान संदीप ठाकुर, कमेटी प्रधान राकेश महाजन, पंजाब एससी मोर्चा उप प्रधान कमलजीत चावला, मनोहर लाल, सभी मंडलों के प्रधान, सभी मोर्चो और सेल्स के अध्यक्ष, सभी शक्ति केंद्रों के इंचार्जो सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.