यातायात नियमों संबंधी किया जागरूक
सहारा क्लब की ओर से भर्ती किए वालंटियरों को सड़क दुर्घनाओं को रोकने के लिए अपनाए जाते यातायात नियमों के बारे में जानकारी देने के लिए सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल धर्मपुरा कॉलोनी में कार्यक्रम करवाया गया।
संवाद सहयोगी, बटाला : सहारा क्लब की ओर से भर्ती किए वालंटियरों को सड़क दुर्घनाओं को रोकने के लिए अपनाए जाते यातायात नियमों के बारे में जानकारी देने के लिए सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल धर्मपुरा कॉलोनी में कार्यक्रम करवाया गया। इसमें ट्रैफिक एजुकेशन सेल के एएसआइ मनजिदर सिंह व मुंशी सुखदेव सिंह ने युवाओं को यातायात नियमों की जानकारी दी। इस अवसर पर मा.जोगिदर सिंह, प्रो.अनिल गुप्ता, राम पुरुषोत्तम शर्मा, स्टेट अवार्डी प्रो. प्रेम सिंह, अशोक लूना, नीलम महाजन, ब्रिजेश खन्ना, पीटी मास्टी अशोक कुमार, सहारा क्लब प्रधान जितेंद्र ने बच्चों को नैतिक शिक्षा दी। टीम में शिव लाल शर्मा की अगवाई में अनुराग झा, रवरीत, रोहित, अनुराग मेहता, धर्मवीर व अन्य मौजूद थे।