Move to Jagran APP

Batala News: अमृतपाल की जत्थबंदी, वारिस पंजाब दे के दो सदस्य गिरफ्तार, भड़का रहे थे लोगों को

थाना रंगड़ नंगल पुलिस ने अमृतपाल की जत्थेबंदी वारिस पंजाब दे के दो कट्टर समर्थकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अरोपितों ने खुद पुलिस के आगे कबूल किया कि वह वारिस पंजाब के समर्थक हैं और अमृतपाल की गिरफ्तारी के विरोध में लोगों को उकसा रहे हैं।

By Jagran NewsEdited By: Nidhi VinodiyaPublished: Thu, 23 Mar 2023 04:30 PM (IST)Updated: Thu, 23 Mar 2023 04:30 PM (IST)
Batala News: अमृतपाल की जत्थबंदी, वारिस पंजाब दे के दो सदस्य गिरफ्तार, भड़का रहे थे लोगों को
अमृतपाल की जत्थबंदी, वारिस पंजाब दे के दो सदस्य गिरफ्तार, भड़का रहे थे लोगों को

बटाला , जागरण संवाददाता । थाना रंगड़ नंगल पुलिस ने अमृतपाल की जत्थेबंदी वारिस पंजाब दे के दो कट्टर समर्थकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अरोपितों ने खुद पुलिस के आगे कबूल किया कि वह वारिस पंजाब के समर्थक हैं और अमृतपाल की गिरफ्तारी के विरोध में लोगों को उकसा रहे हैं।

loksabha election banner

पुलिस कार्रवाई के खिलाफ भड़का रहे थे लोगों को 

एएसआई अमरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मनजिंदर सिंह पुत्र सुखजिंदर सिंह वासी गांव वैरो नंगल और बलजीत सिंह पुत्र खजान सिंह वासी सल्लो चाहल दोनो अमृतपाल सिंह के खिलाफ चल रही पुलिस कारवाई के खिलाफ इलाके के लोगों को मिल कर भड़का रहे हैं।

पुलिस ने किया अरोपितों को गिरफ्तार 

जिसके बाद दोनो अरोपितों को थाने लाया गया तो दोनो अरोपितों ने खुद बताया कि वह पुलिस की अमृतपाल सिंह की जत्थेबंदी वारिस पंजाब दे के कटड़ समर्थक हैं और अमृतपाल के खिलाफ चल रही कारवाई के खिलाफ इलाके के लोगों को उकसा रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने इलाके में शांति को खतरा देख दोनों अरोपितों को गिरफ्तार कर कारवाई शुरू कर दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.