Move to Jagran APP

बटाला सिटी गेट को दी जा रही हेरिटेज लुक

कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिदर सिंह बाजवा द्वारा बटाला शहर के गेटों को हेरिटेज लुक देने के निर्देशों के बाद नगर निगम हरकत में आ गया है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 23 Sep 2020 03:55 PM (IST)Updated: Wed, 23 Sep 2020 03:55 PM (IST)
बटाला सिटी गेट को दी जा रही हेरिटेज लुक
बटाला सिटी गेट को दी जा रही हेरिटेज लुक

संवाद सहयोगी, बटाला : कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिदर सिंह बाजवा द्वारा बटाला शहर के गेटों को हेरिटेज लुक देने के निर्देशों के बाद नगर निगम हरकत में आ गया है। नगर निगम के कमिश्नर बलविदर सिंह के निर्देशानुसार निगम के कर्मचारियों द्वारा शेरा वाले दरवाजे पर लगे सभी होर्डिग्स बोर्ड और विज्ञापनों को मंगलवार को हटा दिया है।

loksabha election banner

निगम कमिश्नर ने लोगों से अपील की कि वे अब से शहर के हेरिटेज गेटों पर कोई विज्ञापन या होर्डिग बोर्ड न लगाएं। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति फिर से हेरिटेज गेट पर होर्डिंग या होर्डिग्स लगाता है तो उसके खिलाफ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और जुर्माना लगाने के लिए कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कमिश्नर ने कहा कि बटाला शहर एक बहुत ही महत्वपूर्ण धार्मिक और ऐतिहासिक स्थान है। नगर निगम शहर की विरासत को संरक्षित करने के लिए प्रयास कर रहा है।

उन्होंने कहा कि बटाला शहर के मौजूदा गेटों की मरम्मत की जाएगी और उन्हें खूबसूरत विरासत लुक दी जाएगी। उन्होंने कहा कि निगम जल्द ही इस संबंध में एक ड्राफ्ट तैयार करेगा। दूसरी ओर वरिष्ठ ेता सुखदीप सिंह तेजा ने कैबिनेट मंत्री से मुलाकात की। उन्होंने तृप्त राजिदर सिंह बाजवा द्वारा शहर के विकास के साथ विरासत को संरक्षित करने के लिए उठाए गए कदमों की सराहना की। उन्होंने कहा कि विकास की दृष्टि से पूरे शहर का चेहरा बदला जा रहा है, जबकि शहर की विरासत को संरक्षित करने में बाजवा की रुचि स्वागत योग्य है। उन्होंने कहा कि शहर के समग्र विकास के लिए सभी बटाला निवासी बाजवा को धन्यवाद कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.